LOHARDAGA : लोहरदगा के कुडू चंदवा मेन रोड पर कुडू थाना क्षेत्र के रजगुरूवा गांव के पास वैगनआर कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। बाइक पर ही बैठी एक अन्य महिला जख्मी हो गई। कार चंदवा (लातेहार) रेंजर अबेल हंस की है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मृतकों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के बोदा गांव निवासी कलीम अंसारी और उनकी दो साल की बेटी के रूप में की गई। बच्ची की मां नसीमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गई।
Read More :नोबेल पुरस्कार के बारे में रोचक बातें | Nobel prize facts in hindi
घायल को रिम्स रेफर किया गया
जानकारी के अनुसार, हादसे को देख ग्रामीण मौके पर जुटे और कुडू पुलिस को सूचना देकर बाइक सवार तीनों को कुडू अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने कलीम अंसारी और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। नसीमा को रांची रिम्स रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेंजर अबेल हंस कार से रांची से चंदवा जा रहे थे। तभी कुडू राजगुरूवा के पास सामने से बाइक आई और दोनों ही गाड़ियों में भिड़ंत हो गई।
Read More :मुलायम के वैक्सीन लगवाने पर UP के डिप्टी CM का तंज, बोले- टीका पर भ्रम फैलाने वाले अखिलेश मांगे माफी












