कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के नवनियुक्त खान एव भूतत्व मंत्री बुधवार को अपने विभाग के बड़े अधिकारियों के दुर्व्यवहार से नाराज हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करने की बात भी कही। अफसरशाही पर नकेल कसने पर जोर दिया। विभाग में माफियागिरी खत्म करने की भी बात कही। ध्यातव्य है कि जब वह अपने विभाग में निर्धारित समय पर पदभार ग्रहण करने पहुंचे, तो आला अधिकारी उनका स्वागत करने मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने विभाग के प्रधान सचिव से लेकर दूसरे अधिकारियों की प्रतीक्षा की। अंत में कार्यालय के चतुर्थ वर्ग के चपरासी से बुके लेकर अपनी और उसकी प्रतिष्ठा बढ़ाई।
Read More : 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया पंचायत सचिव
Read More : 500-500 रुपये की गड्डियों में आग लगाकर ताप गया, हंसकर कहा…






