Patna : पहले दिल्ली, फिर झारखंड और अब बिहार। छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर बुधवार को बिहार की राजनीति सड़क पर उतर आई। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लोक भवन मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहा पर रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया, बैरिकेडिंग तोड़ी गई और पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। राजद का कहना है कि मार्च बेरोजगारी, लंबित भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और सिवान छात्र आंदोलन में हुई कथित हिंसा के विरोध में निकाला गया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर लोक भवन की ओर बढ़े।
बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार
इनकम टैक्स चौराहा पर पुलिस ने मार्च रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद वाटर कैनन चलाया गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये जाने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कार्रवाई सरकार के इशारे पर हुई है। “वाटर कैनन से आंदोलन नहीं रुकेगा। जनता जाग चुकी है, अब सरकार को झुकना पड़ेगा।” बाद में उन्हें पुलिस बस में बैठाकर ले जाया गया।
मीसा भारती का हमला
RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन सरकार ने दमन का रास्ता चुना। “हम डरने वाले नहीं हैं। छात्रों के साथ हुये अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने सिवान छात्र आंदोलन में कथित AK-47 इस्तेमाल की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट करता रहा कि जिनके हाथ में तिरंगा है, वे उसका सम्मान बनाये रखें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि तिरंगे का अपमान होने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
#WATCH पटना | राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पटना में लोक भवन की ओर एक पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें वे पेपर लीक, बेरोज़गारी और बिहार में छात्रों व युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। pic.twitter.com/f3AHHAQewA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2026
#WATCH पटना। राजद द्वारा राजभवन तक निकाले गए मार्च के दौरान राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, “छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ है उसे आज 20-25 दिन बीत गए हैं मगर फिर भी सरकार नींद से नहीं जागी। सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने माना कि AK47 का इस्तेमाल हुआ था। तब जज साहब को बिहार सरकार… pic.twitter.com/B7bWe83HqJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2026
#WATCH पटना, बिहार: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/5TfmgsqIUq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2026
#WATCH पटना, बिहार। वाटर कैनन के इस्तेमाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है… इससे (वाटर कैनन) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा। ऐसे काम नहीं चलेगा।” https://t.co/io8g98IsEu pic.twitter.com/plhqXlrEOl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2026








