spot_img

एक इश्क, दो क’त्ल और यूं खुला बड़ा राज…

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : पलामू में एक प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जायें। यहां इश्क से शुरू हुई कहानी दुश्मनी, हत्या और बदले की आग तक पहुंच गई। एक हत्या का बदला लेने के लिये दूसरी हत्या कर दी गई। खास बात यह कि पहला कत्ल बीते साल अक्टूबर में हुआ, लेकिन पुलिस तक इसकी भनक तक नहीं लगी। परिजनों ने भी चुप्पी साधे रखी। फिर एक शख्स के लापता होने की शिकायत ने पुलिस को ऐसी सुरंग में पहुंचा दिया, जिसके दूसरे छोर पर एक और हत्या का राज छिपा था। यह मामला पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र का है। गांव का एक व्यक्ति अचानक लापता हो गया। परिवार को अनहोनी की आशंका हुई तो थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को सूचना मिली कि लापता व्यक्ति की हत्या कर दी गई है और शव को बिहार के डेहरी थाना क्षेत्र में श्मशान के पास जमीन में दफना दिया गया है। पलामू पुलिस बिहार पहुंची। मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमीन खोदी गई और वहां से नरकंकाल बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद अवशेष को DNA जांच के लिये पटना भेज दिया है।

चार गिरफ्तारियां और खुलने लगा राज

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुये चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ शुरू हुई तो कहानी ने अचानक करवट ली। पुलिस को एक दूसरे हत्याकांड की जानकारी मिली और यहीं से सामने आई वह प्रेम कहानी, जिसके पीछे बदले की ऐसी आग थी कि एक परिवार ने दूसरे परिवार के खून से हिसाब चुकाने की ठान ली। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी की बहू का प्रेम संबंध मृतक के भतीजे के साथ था। आरोपी का बेटा चेन्नई में मजदूरी करता था। इसी दौरान उसे अपनी पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी मिली। साल 2025 में दुर्गापूजा के दौरान वह घर लौटा। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

धमकी से दब गई आवाज

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के पिता को धमकी दी थी कि अगर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जायेगा। बेटे की हत्या का दर्द सीने में दबाये पिता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाने के बजाय बदले का रास्ता चुना। यहीं से कहानी ने दूसरी हत्या की तरफ कदम बढ़ाया। आरोप है कि मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का बदला लेने की योजना बनाई। इसके बाद प्रेमी के चाचा की हत्या कर दी गई। यानी एक हत्या का बदला दूसरी हत्या से लिया गया। एक तरफ प्रेम था, दूसरी तरफ परिवार की इज्जत और बदले की आग। देखते ही देखते दो परिवारों की कहानी दो हत्याओं में बदल गई।

पहली हत्या छिपी रही, दूसरी ने खोल दिया पूरा राज

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अक्टूबर 2025 में हुई पहली हत्या की शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी। न कोई मुकदमा। न पुलिस को सूचना। न ही किसी तरह की जानकारी साझा की गई। लेकिन दूसरे हत्याकांड की जांच में पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पुराने राज की गांठ खुलती चली गई। जिस हत्या को महीनों से दफन समझा जा रहा था, उसकी कहानी पुलिस की पूछताछ में बाहर आ गई। हुसैनाबाद के SDPO दिव्यांशु शुक्ला ने मीडिया को बताया कि दूसरे हत्याकांड की जांच के दौरान पहले हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें :

मोदी कैबिनेट के 5 अहम फैसले… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को...

PM मोदी बोले- तारिक रहमान का स्वागत हो यादगार…

Kohramlive : भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हालिया...

गोविंदा की पत्नी बोली “बर्थडे मनाने आये थे कोर्ट”… वीडियो वायरल

Kohramlive : बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता...

JPSC-JSSC आंदोलन : 2 महीने का अल्टीमेटम, लौट रहे छात्र!

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी कैबिनेट के 5 अहम फैसले… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को...

PM मोदी बोले- तारिक रहमान का स्वागत हो यादगार…

Kohramlive : भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हालिया...

गोविंदा की पत्नी बोली “बर्थडे मनाने आये थे कोर्ट”… वीडियो वायरल

Kohramlive : बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता...

JPSC-JSSC आंदोलन : 2 महीने का अल्टीमेटम, लौट रहे छात्र!

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं...