spot_img

गोविंदा की पत्नी बोली “बर्थडे मनाने आये थे कोर्ट”… वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही खटास एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं, जहां पैपराजी की भीड़ देखकर यश भड़क उठे। कोर्ट से बाहर निकलते ही फोटोग्राफर्स ने मां-बेटे को घेर लिया। यशवर्धन लगातार सुनीता को भीड़ से बचाते रहे। जब सवालों की बौछार बढ़ी तो उन्होंने ऊंची आवाज में कहा, “जगह दीजिये प्लीज… जगह दीजिये।” इसी दौरान एक पैपराजी ने पूछा कि वह कोर्ट क्यों आई थीं और अंदर क्या हुआ? इस पर सुनीता ने मुस्कुराते हुये तंज कसा “बर्थडे मनाने आये थे कोर्ट।” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तलाक की अर्जी से शुरू हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। याचिका में गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाये गये हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें पिछले साल अगस्त से सामने आ रही हैं। हाल ही में गोविंदा अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर दिखे थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की अटकलें तेज हो गईं। इस पर सुनीता ने पैपराजी के सामने तीखी टिप्पणी करते हुये कहा था कि “बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं, शर्म आनी चाहिये।” बाद में गोविंदा ने भी इस बयान पर नाराजगी जताई थी। अब फैमिली कोर्ट के बाहर का यह वीडियो दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं को हवा दे रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

इसे भी पढ़ें :

मोदी कैबिनेट के 5 अहम फैसले… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को...

PM मोदी बोले- तारिक रहमान का स्वागत हो यादगार…

Kohramlive : भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हालिया...

एक इश्क, दो क’त्ल और यूं खुला बड़ा राज…

Palamu : पलामू में एक प्रेम कहानी का ऐसा...

JPSC-JSSC आंदोलन : 2 महीने का अल्टीमेटम, लौट रहे छात्र!

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी कैबिनेट के 5 अहम फैसले… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को...

PM मोदी बोले- तारिक रहमान का स्वागत हो यादगार…

Kohramlive : भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हालिया...

एक इश्क, दो क’त्ल और यूं खुला बड़ा राज…

Palamu : पलामू में एक प्रेम कहानी का ऐसा...

JPSC-JSSC आंदोलन : 2 महीने का अल्टीमेटम, लौट रहे छात्र!

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं...