Ranchi : JSSC CGL के जरिये चयनित कर्मचारियों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। झारखंड सरकार द्वारा 2014 से अब तक हुई JSSC और JPSC परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी सैकड़ों कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरने पर बैठे रहे। भारी बारिश भी उनका हौसला नहीं तोड़ सकी। सोमवार रात से डटे कर्मचारियों को बुधवार सुबह राज्य के अलग-अलग जिलों से आये साथियों का भी समर्थन मिला। प्रदर्शनकारी प्रोजेक्ट भवन के मुख्य गेट के सामने बैठ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी वजह से पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कर्मचारियों की दो टूक
धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी सेवायें बहाल रखने का स्पष्ट आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया की कथित गड़बड़ियों की सजा निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों को दी जा रही है।
#WATCH रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तर (JSSC-CGL) परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार राज्य सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/ff8RHtsNf9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2026








