spot_img

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा नहीं रही

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : बिहार की जानी मानी लोक गायिका शारदा सिंहा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने एम्स में रात 9 बजकर 20 मिनट पर आखिरी हिचकी ली। एम्स प्रशासन के अनुसार शारदा सिन्हा का सेप्टिसीमिया के परिणामस्वरूप रिफ्रैक्टरी शॉक के कारण रात 9:20 बजे निधन हो गया। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां के ही सोशल मीडिया के X हैंडल पर पोस्ट कर उनके निधन की पुष्टि की है। अंशुमन ने लिखा कि “आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है । मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।”

यहां याद दिला दें कि शारदा सिन्हा गुजरे 11 रोज से (26 अक्टूबर से) एम्स में भर्ती थीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ऑन्कोलॉजी वार्ड में शिफ्ट किया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक शारदा सिन्हा को मल्टीपल मायलोमा (एक तरह के बल्ड कैंसर) से जूझ रही थीं।

शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें :  रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…

इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें

इसे भी पढ़ें :  रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :  रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...