Bihar : रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोरौना गांव में पुलिस पर जमकर लाठी-डंडे चले। इस हमले में 6 पुलिसवाले जख्मी हो गये। जबकि महिला SI का सिर फट गया। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मोरौना गांव में बेखौफ शराब माफिया अवैध शराब का धंधा कर रहे है। मिले इनपुट पर SI जूही के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गांव पहुंचकर सूचना का सत्यापन किया। टीम ने जैसे ही 2 शराब माफियाओ सुशील कुमार और संजय कुमार को अपने कब्जे में लिया, वैसे ही 50 की संख्या में आए लोगों ने टीम पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें SI जूही का सिर फट गया। वह बेतरह लहूलुहान हो गई। वहीं उत्पाद विभाग के सिपाही रंजीत कुमार सिंह के हाथ में चोट आई है। हाथ टूटने की संभावना लग रही है। महिला उत्पाद आरक्षी तूलिका कुमारी और एक होमगार्ड का जवान सुनील कुमार जख्मी हो गये। आनन-फानन में उन्हें बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां SI की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कल देर शाम की है। मामले में अब तक 4 को हिरासत में लिया गया है। वहीं दोनों शराब माफिया फरार हो गये। इस घटना में पुलिस की 3 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…
इसे भी पढ़ें :धनबाद रेलवे स्टेशन पर अचानक मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सड़कों पर उतरे लोग
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, उड़ गये चिथड़े…
इसे भी पढ़ें :आनंद मोहन की रिहाई पर छलक आये DM की बेवा और बेटी के आंसू… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :रांची के अनगड़ा में सनसनी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :एक के बाद एक 7 गाड़ियां आपस में टकराई…देखें वीडियो








