Patna : बिहार में PM मोदी के रोड शो को लेकर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि तीन चरणों के चुनाव में पीएम मोदी को बिहार ने सड़क पर ला ही दिया है। अब बाकी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार! बता दें कि PM नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। आज शाम पांच बजे पटना में उनका रोड शो है। वहीं, कल यानी सोमवार को मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में जनसभा में लोगों को संबोधित करेंगे।
इधर, लालू यादव ने कहा कि PM मोदी ने 2014 में कहा था कि चीनी मिल खुलवाकर इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊंगा। दस बरस हो गए। लालू ने पूछा कि क्या हुआ आपका वादा? उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री अपने वादानुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो? जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 𝟏𝟎 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो? जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी सौ बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके? ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करें, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?
तंज कसते हुए लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते हैं कि बिहार से 40 में से 39 सांसद लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया और सब निवेश गुजरात ही ले गए जबकि लंबे समय से बिहार में एनडीए सरकार है। फिर पांच साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते हैं।
बोला था ना 𝟐𝟎𝟏𝟒 में? चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊँगा। 𝟏𝟎 बरस हो गए? क्या हुआ तेरा वादा?
जो प्रधानमंत्री अपने वादेनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो?
जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 𝟏𝟎 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 12, 2024
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें






