Bihar : मुजफ्फरपुर(Bihar) के कांटी थाना क्षेत्र के बाक्षिला गांव में एक बंद दरवाजा जैसे ही खुला, अंदर का मंजर देख हर आंख दंग रह गई। एक मां और उसके दो मासूम बच्चों की जिंदगी एक साथ खत्म मिली। तीनों एक ही रस्सी में बंधे पाये गये। परिजनों को आशंका है कि एक साजिश के तहत ये तीनों हत्यायें की गई है। इल्जाम लगाया गया है कि जमीन के लफड़े के चलते इस संगीन वारदात को अंजाम दिया गया है।
Bihar के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना
पुलिस को कुछ संदेही लोगों के नाम और ठिकाने के बारे में बताया गया है। पति संतोष कुमार साह उर्फ मिठाईलाल ने पुलिस(Bihar) को बताया कि वह काम से बाहर थे। सुबह लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला, अंदर जाकर देखा तो पत्नी रीता, बेटी वैष्णवी और बेटा कन्हैया की हत्या कर दी गई थी। तीनों एक ही रस्सी में बंधे थे। पति का इल्जाम है कि इस तीहरे हत्याकांड में उनके पट्टीदारों का ही हाथ है।
वहीं, गोतनी ने भी कुछ ऐसा ही बयान पुलिस को दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर FSL टीम को बुलाया गया। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़े :Vote : पश्चिम बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, अब तक इतने प्रतिशत…
इसे भी पढ़े :Zodiac Signs : मई में ग्रहों का महामंच, किस्मत किसकी चमकेगी, किसे मिलेगी चुनौती, पूरा हाल जानें…
इसे भी पढ़े :झारखंड कैडर के 4 IPS अफसरों को मिला प्रमोशन…
इसे भी पढ़े :UP : ‘सिंघम’ बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख पुलिस भर्ती…
इसे भी पढ़े :हजारीबाग में पत्रकारों की पि’टाई, आक्रोश…
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






