spot_img

Bihar elections : बीजेपी ने किया मुफ्त कोरोना वैक्‍सीन देने का वादा

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : Bihar assembly elections के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार 22 अक्टूबर को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीजेपी ने नौकरी समेत कई वादे किए हैं, लेकिन एक वादा विवादों में है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर सभी बिहारवासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया, जो अब विवादों में है। अब ये मामला चुनाव आयोग तक चला गया है।

बीजेपी के घोषणा पत्र में मुफ्त वैक्‍सीन के अतिरिक्‍त ये वादे

1.   30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
2.    मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
3.    एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
4.    नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
5.    एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
6.    एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
7.    धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
8.    2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
9.  2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
10.    किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।

इसे भी पढ़ें :Manifesto में तेजस्‍वी का वादा, सरकार बनते ही 10 लाख लोगों को नौकरी

एक्टिविस्ट साकेत गोखले ने शिकायत दर्ज कराई

एक्टिविस्ट साकेत गोखले ने गुरुवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि बीजेपी का वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा चुनाव के दौरान केंद्र सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग है। शिकायत में कहा गया है कि ये किसी बीजेपी नेता नहीं, बल्कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया ऐलान है।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

वहीं बीजेपी के घोषणा पत्र पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना का टीका पूरे देश का है, बीजेपी का नहीं। तेजस्‍वी ने कहा कि बीजेपी के पास चेहरा नहीं है, वित्त मंत्री द्वारा विजन डॉक्यूमेंट जारी कराया जा रहा है, यानी इनके पास कोई चेहरा नहीं है। वित्त मंत्री से पूछिए कि बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज कब और कैसे मिला। पूछिए कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला…क्या मिलेगा?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में पांच सूत्र, एक लक्ष्य और एक संकल्प को स्थान देते हुए आत्मनिर्भर बिहार बनाने का संकल्प दोहराया गया है। घोषणा पत्र में कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण का वादा भी किया गया है। बिहार के लिए बीजेपी ने अपने विजन डाक्यूमेंट में 11 संकल्प किए हैं। इनमें सबसे पहला है कि अगर सत्ता में आए तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा।

बता दें कि बिहार में पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और दस नवंबर को नतीजे आएंगे।

इसे भी पढ़ें :

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...