Bigg Boss OTT House: ऐसा दिखेगा कंटेस्टेंट का आशियाना, देखें फोटो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : Bigg Boss OTT जल्द ही दस्तक देनेवाला है। एक अरसे के बाद दर्शकों को एंटरटेन करने को बेताब है। अब ओटीटी शो को सलमान नहीं, बल्कि मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। बीते दिनों इस बात की जानकारी सामने आई थी। अब बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के घर की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read more:90 हजार में पटा था सौदा, सुहागरात के समय दुल्हन ने ऐसा दिया गच्चा…

जगह-जगह लगे हैं कैमरे

बिग बॉस ओटीटी के इस घर की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जगह-जगह कैमरे लगे हुए हैं। इन तस्वीरों को ‘द खबरी’ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस सीजन को आठ अगस्त से वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Read more:Breaking : ADJ उत्तम आनंद मौत मामले की होगी CBI जांच, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

6 सप्ताह के लिए किया जाएगा प्रसारित

 यह शो वूट पर छह सप्ताह के लिए प्रसारित किया जाएगा, जिसमें करण जौहर नाटक और मेलोड्रामा की एंकरिंग करेंगे। दर्शकों को पहली बार बिग बॉस के घर से सभी प्रमुख ड्रामा और एक्शन 24 घंटे लाइव देखने का मौका मिलेगा।

Read more:6th JPSC की मेरिट लिस्ट पर रोक के खिलाफ आयोग ने की अपील

होस्टिंग को ले क्या बोले करण

बिग बॉस ओटीटी होस्ट के रूप में अपनी नई भूमिका पर करण जौहर कहते हैं, “मेरी मां और मैं बिग बॉस के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इसे एक दिन के लिए भी मिस नहीं करेंगे। एक दर्शक के रूप में ये मुझे नाटक के साथ बेहद मनोरंजन करता है। दशकों से मैंने हमेशा शो की मेजबानी का आनंद लिया है और अब बिग बॉस ओटीटी के साथ। यह निश्चित रूप से ओवर द टॉप होगा।

Read more:Tokyo Olympics में PV. Sindhu का टूटा गोल्ड मेडल का सपना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजपाल यादव की शॉर्ट फिल्म ‘उबाल’ इस रोज होगी रिलीज…

Kohramlive : अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों लगातार नये...

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को

Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…

TV की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है, जिसने सोशल मीडिया(Social Media) पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,