Kohramlive Desk : पीएसीएल इंडिया लिमिटेड में करोड़ों रुपये इनवेस्ट करने वाले ग्राहक कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। इस फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ताओं ने यूपी और उत्तराखंड में अलग-अलग जगह मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। उत्तराखंड के कोटद्वार में पुलिस को दी गई तहरीर में पीएसीएल के 14 अधिकारियों को नामजद किया गया है। तहरीर में राजस्थान, दिल्ली, नजीबाबाद और कोटद्वार कार्यालयों का भी जिक्र किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद अधिकारियों की तरफ से उन्हें पैसा दोगुना करने की स्कीम बताई गई। इस झांसे में आकर लोगों ने कंपनी में करोड़ों रुपये जमा करा दिए, लेकिन अचानक 22 अगस्त 2014 को पता चला कि कंपनी बंद हो गई है। निवेशकों ने वित्त मंत्रालय से अपना पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
डॉक्यूमेंट सब्मिशन की अंतिम तिथि बढ़ी
मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने पिछले दिनों ग्राहकों को डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है। क्लेम फाइल करने के लिए निवेशकों को मूल दस्तावेज सेबी को देने हैं। डॉक्यूमेंट्स सब्मिशन की प्रक्रिया रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस (SMS) आने के बाद शुरू होगी। कुछ निवेशकों ने शिकायत की थी कि उनके नंबर पर किसी तरह का SMS नहीं आया।
इन दस्तावेजों को भेजना जरूरी
1. PACL सर्टिफिकेट की कॉपी
2. PACL की रसीदें (यदि हों तो)
3. पैन कार्ड की कॉपी
4. पासपोर्ट साइज फोटो
5. कैंसिल चेक की कॉपी
6. बैंकर का प्रमाणपत्र
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP















