New Delhi : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले की जांच के वास्ते SIT गठित की गई है। गठित SIT एडिशनल DCP अंजिथा चिपियला की देखरेख में इंवेस्टिगेशन करेगी। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है। साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस के उन अधिकारी को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने मामला दर्ज किया था। यहां याद दिला दें कि स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार पर गंभीर इल्जाम लगाया है। स्वाति का इल्जाम है कि बीते 13 मई को CM आवास में बिभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की। वहीं, मारपीट का भी आरोप लगाया।
इसके बाद स्वाति की शिकायत पर पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, गुजरे रविवार को पुलिस ने सीएम आवास से सीसीटीवी का DVR जब्त कर लिया। पूरे मामले का पुलिस ने सीन भी रीक्रिएट किया था।
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…












