spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भारत सरकार का बड़ा कदम, तेल पर टैक्स किया जीरो

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : भारत ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती की है। केंद्र सरकार ने 3,500 रुपये प्रति टन से सभी विंडफॉल टैक्स में कटौती करके शून्य कर दिया है। भारत सरकार ने जुलाई में कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स लगाया था। साथ ही डीजल निर्यात पर शुल्क आधा कर 50 पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी तरह विमान ईंधन (एटीएफ) निर्यात पर कर शून्य होगा। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी देखने के बाद उठाया गया है।

मार्च के दूसरे पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में नरमी को देखते हुए शुल्क में कटौती की गई है। हालांकि, तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी देशों के अचानक से कच्चे तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा से इस महीने कच्चे तेल के दाम चढ़े हैं।

इस बारे में रेटिंग एजेंसी इक्रा लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख (कॉरपोरेट रेटिंग) सब्यसाची मजूमदार ने कहा कि 21 मार्च, 2023 को विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की समीक्षा के बाद कच्चे तेल के दाम में नरमी आई है।  उसको देखते हुए शुल्क में कटौती की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, ओपेक और उसके सहयोगी देशों के प्रतिदिन 11.6 लाख बैरल अतिरिक्त उत्पादन कटौती की घोषणा के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें अगर आगे भी चढ़ती हैं तो शुल्क दरें फिर बढ़ सकती है। ’’

पिछले दो सप्ताह में तेल की औसत कीमतों के आधार पर कर दरों की समीक्षा हर पखवाड़े की जाती है सरकार की कच्चे तेल के उत्पादन और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगाए गए विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क से प्राप्ति एक जुलाई, 2022 से मार्च, 2023 तक 40,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। भारत ने सबसे पहले अप्रत्याशित लाभ कर पिछले साल एक जुलाई को लगाया गया था। इसके साथ भारत उन देशों में शामिल हुआ जिन्होंने ऊर्जा कंपनियों को हो रहे बेतहाशा लाभ पर कर लगाया है।

उस समय, पेट्रोल और विमान ईंधन पर छह रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाया गया था। वहीं डीजल पर 13 रुपये लीटर का शुल्क लगाया गया था। साथ ही घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन अप्रत्याशित लाभ कर भी लगाया गया था। हालांकि, पहली समीक्षा में पेट्रोल पर निर्यात शुल्क हटा दिया गया. वहीं एटीएफ पर शुल्क चार मार्च की समीक्षा में समाप्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : IPL के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें : गंदा धंधा करने वाले पति-पत्नी का हजारीबाग में क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : सरोज, अनिमा और मोनिका के घर मचा कोहराम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सिक्किम में भयंकर हिमस्खलन, कैसे क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरोज, अनिमा और मोनिका के घर मचा कोहराम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : OMG! इन बदमाशों के पास थे एक लाख लोगों के बैंक डिटेल्स… देखें

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: