spot_img

सरोज, अनिमा और मोनिका के घर मचा कोहराम… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : तीन नाबालिग बच्चियां एक साथ काल के गाल में समा गईं। तीनों सहेलियां तालाब में डूब गई। बच्चियों के डेड बॉडी की शिनाख्त बिरसाई लोहरा की 9 साल की बेटी सरोज कुमारी, राघो उरांव की 9 वर्षीय बेटी अनिमा कुमारी और कार्तिक उरांव की 12 साल की बेटी मोनिका कुमारी के रूप में की गई। सभी का घर नवाटोली गांव में है।

मृतक बच्चियों के घरवालों का कहना है कि तीनों नकटी बरिसा स्कूल की छात्रा थी। आज स्कूल बंद था। तीनों लड़कियां एक साथ ताड़बांध तालाब पर नहाने के लिए चली गई। यह तालाब बरिसा नकटी कुंबाटोली में है। नहाने के दरम्यान बच्चियां गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इस बात की जानकारी वहां कपड़ा धोने पहुंची महिलाओं ने घरवालों को दी। उन्होंने घरवालों को बताया कि कुछ औरतें कपड़ा धोने के लिए ताड़बांध तालाब गई थी। अचानक बचाओ-बचाओ की शोर सुनाई दी। आसपास झांका तो तालाब में तीन बच्चियां डूबती नजर आईं। तीनों को बचाने के लिए खूब शोर मचाया। गाववालों, घर वालों और पुलिस को सूचना दी गई। शोर सुन कुछ गांववाले पहुंचे और बच्चियों को बाहर निकाला। बचिचयों के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। तबतक घरवाले और पुलिस मौके पर पहुंच गये थे। तीनों लड़कियों को PCR में लाद कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

तीनों बच्चियों की मौत की फैली खबर के बाद उनके घरों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना गुमला के सदर थाना क्षेत्र के नवा टोली की है।

इसे भी पढ़ें : OMG! इन बदमाशों के पास थे एक लाख लोगों के बैंक डिटेल्स… देखें

इसे भी पढ़ें : जंगल के बादशाह एनका*उंटर में ढेर, क्या बोल गये DGP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ट्विटर में क्या से क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...