पहली तारीख में बड़ा झटका, फिर इतने रुपए बढ़ा LPG सिलेंडर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : देशवासियों को पहली तारीख़ में ही बड़ा झटका मिला है। ये झटका तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम को फिर बढ़ाकर दिया है। सोमवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई। महज तीन दिन पहले कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हफ्ते भर के भीतर दो बार LPG सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है।

जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि दिसंबर में दो बार कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। LPG सिलेंडर अब 25 रुपए महंगा होकर 819 रुपए हो गया है। जबकि पहले ये 794 रुपए था।

बता दें कि, तेल कंपनियां हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इनमें बढ़ोतरी या कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती है।

इसे भी पढ़ें : व्यवसायी के घर 15 लाख की डकैती, ऐसे दिया घटना को अंजाम

इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...