Kohramlive : नामी-गिरामी हस्तियों के नाम गोलमाल करने वाले पांच साइबर क्रिमिनलों को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा। ये साइबर अपराधियों ने बॉलीवुड अभिनेताओं और मशहूर क्रिकेटरों के GST नंबर से पैन नंबर की जानकारी हासिल कर ली और फिर पुणे के फिनटेक स्टार्टअप ‘वन कार्ड’ से हस्तियों के नाम पर क्रेडिट कार्ड निकलवा लिये। लाखों रुपये का वारा-न्यारा हो गया। कुछ कार्डों का इस्तेमाल 21.32 लाख रुपये के सामान को खरीदने में किया गया। कंपनी को जब इन दो नंबरी लोगों के बारे में पता चला तो इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई। अलर्ट मोड में आ गई पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये पांच जालसाजों को धर लिया। शाहदरा के DCP रोहित मीणा ने कहा कि धोखाधड़ी करने वालों ने शिल्पा शेट्टी, अभिषेक बच्चन, इमरान हाशमी, माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम और विवरण का इस्तेमाल किया। इन जालसाजों का अपना बड़ा गैंग हैं। इनका नेटवर्क भी बहुत तगड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गये जालसाजों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। गिरफ्तार जालसाजों ने अपने इकबालिया बयान में खुलासा किया है कि GST नंबर के जरिए पर्सनल दस्तावेजों की डिटेल्स हासिल करते थे। अब तक 90 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन का फ्रॉड कर चुके है। करीब 20 बड़ी फिल्मी हस्तियां के नाम पर बड़ा खेल हो गया। इस गिरोह का मास्टरमाइंड विश्वकर्मा IT में बीटेक कर चुका है। उसने कबूल किया कि उसने अब तक 50 लाख रुपए का फ्रॉड कर चुके है, लेकिन जब दिल्ली पुलिस ने मनी ट्रेल चेक की तो 90 लाख से ज्यादा का फ्रॉड सामने आया। इनके पास से कई सेलेब्रिटी के नाम के पैन कार्ड और आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस ने खुलासा किया कि ये गैंग पहले सेलेब्रिटी के नाम का GST सर्च करते थे। GST में कुछ डिजिट हटाकर पैन के नम्बर हासिल कर लेते हैं। पैन से फिर डेट ऑफ बर्थ निकाल लेते हैं यानी नाम सेलिब्रिटी का पैन और डेट ऑफ बर्थ भी सेलीब्रिटी का, मगर चेहरा किसी और का होता था। क्रेडिट स्कोर निकाल कर कुछ सिक्योरिटी के सवालों के जवाब देकर और फिर केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए फिजिकल और वीडियो वेरिफिकेशन होती है। इसके लिए आधार और पैन कार्ड की डिटेल मांगी जाती है। इसमें वो कुछ बदलाव कर बना लेते थे। पुलिस भी इस नई जालसाजी के तरीके से हैरान है। ये जालसाज सभी डिटेल्स ओरिजनल डालते थे, लेकिन फोटो अपनी लगाते थे जिनमें नामी हस्तियों सचिन तेंदुलकर, सोनम कपूर, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, अनुष्का शर्मा, हिमेश रेशमिया, अभिषेक बच्चन, सुष्मिता सेन और महेंद्र सिंह धोनी समेत कुल 20 हस्तियां शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : रि. फौजी का दूसरा बेटा भी मारा गया, लोगों का गुस्सा उबाल पर
इसे भी पढ़ें :बोकारो में गंदा धंधा, पुलिस के हाथ लगा क्या… देखें
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2023-24 : किसके लिए क्या है खास, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 18 ठिकानों पर ED की रेड, कितना मिला कैश… देखें
इसे भी पढ़ें : G-20 Summit : झारखंडी संस्कृति के कायल हुए डेलिगेट्स… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पंचर दुकान में ब्लास्ट, उड़े चिथड़े…
इसे भी पढ़ें :आज से रांची की सड़कों पर नहीं चलेंगे ऑटो, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : धरने पर बैठी CRPF जवान की बीवी… देखें क्यों












