spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @10.01.2023 #Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कैबिनेट की बैठक में कुल 31 एजेंडो पर मुहर

1. सीआरपीएफ का झारखंड मुख्यालय नगड़ी के घुसूड़ में बनाया जाएगा। 6 एकड़ 69 डिसमिल जमीन पर मुख्यालय बनेगा। इसको बनाने में 16 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं, एके बापुली को एफएसएल का नया डायरेक्टर बनाया जाएगा। झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड में अब नामांकन प्रवेश परीक्षा के जरिए होगी। इस बात पर झारखंड कैबिनेट की बैठक में फैसला हुआ। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 31 एजेंडो पर मुहर लगाई गई। बैठक में झारखंड के संस्कृत स्कूल और मदरसों को अनुदान राशि दोगुना करने की स्वीकृति मिली। झारखंड राज्य बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नियुक्ति नियमावली को स्वीकृति दी गई। झारखंड उद्योग सेवा संवर्ग संशोधन नियमावली को मंजूरी मिली। झारखंड मंत्रालय में हुई इस बैठक में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चंपई सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

80 एक्सीलेंट स्कूलों में सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा देने की तैयारी

2. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद झारखंड में 80 एक्सीलेंट स्कूलों में सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षकों को हैप्पीनेस करिकुलम पर हर्ष जोहार के तहत ट्रेनिंग भी मिल चुकी है। सेशन 2023-24 से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। 80 एक्सीलेंट स्कूलों में से 48 स्कूलों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। बाकी के 32 स्कूलों का निर्माण अंतिम चरण में है। इसे मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। वहीं, अप्रैल से शुरू होने वाले सेशन से सभी 80 एक्सीलेंट स्कूलों का संचालन सीबीएसई की संबद्धता के साथ की जाएगी।

264 पीस पावर जिलेटिन डिफ्यूज

3. धनबाद के तोपचांची में 264 पीस पावर जिलेटिन को आज यानी 10 जनवरी को डिफ्यूज कर दिया गया। CRPF और तोपचांची पुलिस ने जंगल में ले जाकर जिलेटिनों को डिफ्यूज किया। यहां याद दिला दें कि बीते रविवार को तोपचांची बाजार में एक बाइक की डिक्की में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें बाइक मालिक पिंटू बर्णवाल और सब्जी बेचने वाली 4 महिलाएं जख्मी हो गयीं थी। बीते सोमवार को रांची की जगुआर टीम ने पिंटू बर्णवाल के घर में रेड कर 264 पीस पावर जिलेटिन जब्त किया था। पिंटू का घर लोको बाजार में है। पिंटू बर्णवाल के पास यह जिलेटिन कहां से और कैसे आई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, पिंटू के खिलाफ ब्लास्ट करने और जिलेटिन बरामदगी में दो अलग-अलग मामले तोपचांची ताना में दर्ज किये गये हैं।

रेंजर छोटे लाल साहू का एक्सीडेंट

4. हजारीबाग बड़कागांव के रेंजर छोटे लाल साहू का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। रेंजर छोटे लाल साहू किसी काम से राजधानी रांची आये हुए थे। वे वापस हजारीबाग लौट रहे थे। डेमोटांड के पास सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी एक टेलर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। वहीं, रेंजर के ड्राइवर इजहार अंसारी को भी चोटें आई हैं। हालांकि, ड्राइवर को खतरे से बाहर बताया गया है।

सुमित केसरी को गोलियों से भूना 

5. गुमला के कारोबारी सुमित केसरी को गोली मार दी गयी। गोली उनके पैर में लगी है। वहीं सिर में भी गहरा जख्म है। उनके सिर पर ईंट से प्रहार किया गया। उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है। जख्मी सुमित केसरी पालकोट प्रखंड के भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी थे। सुमित को गोली किसने और क्यों मारी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। गुमला के एसडीपीओ श्यामानंद मंडल ने मौके पर पहुंच पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में एक स्पेशल टीम हमलावरों की खोज में जुट गई है। पुलिस ने जख्मी सुमित के एक भतीजे से सारी जानकारी ली है। आशंका है कि जख्मी सुमित के होश में आने के बाद हमलावरों के बारे में कुछ क्लू मिल सके। पालकोट के बिलिंगबिरा रोड में रोकेडेगा मोड़ के पास वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर वहां से भाग निकले।

पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

6. धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूर्व मेयर के साथ-साथ सत्यम रिटोलिया, राजू खान और अन्य के खिलाफ भी FIR किया गया है। कोयला कारोबारी सोनू सिंह पर फायरिंग मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। तिसरा थाना की पुलिस ने बताया कि सोनू के भाई राहुल कुमार के बयान पर पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जख्मी सोनू के भाई राहुल ने कहा है कि सिंह मेंशन का समर्थक होने के कारण सोनू को गोली मारी गई है। यहां याद दिला दें कि रविवार की रात झरिया के तिसरा थाना क्षेत्र में सिंह मेंशन समर्थक और कोयला कारोबारी सोनू सिंह उर्फ अविनाश सिंह पर गोलियां बरसाई गई थी। लहूलुहान सोनू को आसपास के लोगों ने दुर्गापुर मिशन हॉस्पीटल पहुंचाया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी सोनू की हालत गंभीर है।

विधायक लंबोदर महतो को जान से मारनी की धमकी

7. गोमिया से आजसू विधायक लंबोदर महतो को जान से मारनी की धमकी दी गई है। धमकी किसने दी है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इस मामले में विधायक लंबोदर महतो का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती उनकी लोकप्रियता से उनके प्रतिद्वंदी घबराए हुए हैं। इसलिए इस तरह की हरकत की जा रही है। धमकी मिलने की लिखित शिकायत पेटरवार थाने में दे दी गई है। वहीं, इसकी जानकारी पुलिस कप्तान से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों तक को दी गई है। मामले में विधायक के पीए चश्मदीद सुमित कुमार ने बताया कि रविवार की रात जब विधायक के साथ क्षेत्र से लौटे तो वे गाड़ी से उतर कर सीधे कमरे में चले गए। जब सुमित रोज की तरह मेन गेट बंद करने गया तो गेट के अंदर और बाहर नकाबपोश अपराधी हाथ में हथियार लेकर विधायक को ढूंढ रहे थे। वो विधायक को मारने की बात कह रहे थे। अपराधियों ने मेन गेट बाहर से बंद कर दिया था। जबतक सिक्योरिटी गार्ड्स को बुलाया गया, तबतक नकाबपोश वहां से भाग चुके थे। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है।

उग्रवादियों ने पोकलेन को फूंका 

8. चाईबासा में PLFI के उग्रवादियों ने एक पोकलेन को फूंक डाला। वहीं उसके ड्राइवर को भी बेतरह पीटा गया। यह पोकलेन सड़क निर्माण कार्य में लगाई गई थी। वारदात को आनंदपुर थाना क्षेत्र के ओनोरकोचा गांव में अंजाम दिया गया। पोकलेन के ड्राइवर मोतीलाल ने पुलिस को सारी जानकारी दी। मोतीलाल ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि पांच नकाबपोश स्पॉट पर पहुंचे थे। सभी के हाथों में हथियार थे। आते ही हथियारबंद उग्रवादियों ने कहा कि बिना बात किए काम कैसे कर रहे हो। फिर गाड़ी बंद कर ड्राइवर को नीचे उतरने को कहा गया। उतरते ही मोतीलाल को बेतरह पीटा गया। वहीं, पोकलेन पर पेट्रोल छिड़क कर अपराधियों ने उसे फूंक डाला और पहाड़ी की तरफ चलते बने। अपराधी पेट्रोल अपने साथ लेकर आये थे। इधर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

6 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा 

9. यूपी के हापुड़ में एक 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बोरवेल 40 फीट गहरा था। मासूम को 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। वह सही सलामत है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बच्चे को रेस्क्यू करने आई टीम ने बताया कि बोरवेल में जब कैमरा डालकर देखा गया तो बच्चा खड़ा दिखा। उसे पाइप से ऑक्सीजन और दूध दिया जा रहा था। उसे सही सलामित बाहर निकालने के लिए अंब्रेला टूल इस्तेमाल किया गया। बच्चे के बारे में बताया गया कि वह कोटला सादात के रहने वाले मोहसिन का बेटा है। उसका नाम माविया है। वह घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दरम्यान वह खुले बोरवेल में गिर गया। थोड़ी देर बाद उसके घरवालों को पता चला कि बेटा बोरवेल में गिर गया है। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

गार्ड को भी गोलियों से भून डाला 

10. ICICI ATM के पास दिन दहाड़े कैश वैन को लूट लिया गया। कैश वैन के साथ आए गार्ड को भी गोलियों से भून दिया गया। इस कांड में गार्ड जय सिंह की जान चली गई। इस दुस्साहसिक वारदात को देश की राजधानी दिल्ली में जगतपुर फ्लाईओवर के पास अंजाम दिया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे कैश वैन लूटने के साथ फायरिंग की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कॉल को सही पाया। मंगलवार की शाम करीब 4:50 बजे जगतपुर फ्लाईओवर के पास ICICI के एटीएम में एक कैश वैन कैश जमा करने पहुंची थी। तभी एक शख्स ने पीछे से आकर कैश वैन के गार्ड पर फायरिंग कर दी। वहीं, वैन में रखे रुपये लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में जख्मी गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब आठ लाख रुपए थे।

विराट कोहली ने जड़ी शतक 

11. टीम इंडिया के धुरंधर बैट्समैन विराट कोहली ने आज शानदार पारी खेली। भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विराट ने 113 रन बनाए। उन्होंने यह स्कोर 87 गेंदो पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से खड़ी की। विराट ने अपने वन डे करियर का 45वां शतक लगाया। अपने इस शानदार सेंचुरी के साथ ही विराट ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। भारतीय ग्राउंड पर 20 शतक जड़ने वालों में मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुल्कर के अलावा अब विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गया। वहीं, इस शतक के साथ विराट श्रीलंका के खिलाफ सबसे अधिक 9 शतक लगाने वाले बैट्समैन बन गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...