spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @01.02.2023#Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्लियामेंट में आज साल 23-24 का आम बजट पेश किया

Kohramlive : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्लियामेंट में आज साल 23-24 का आम बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम कंप्‍लीट बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रारंभ में कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। हमारी अर्थ व्‍यवस्‍था दुनिया में फास्‍टेस्‍ट ग्रोइंग है। आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए वित्‍त मंत्री ने अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर टैक्स नहीं लगने की घोषणा की। सात लाख से ज्यादा आय होने पर टैक्स चुकाना होगा। अगर आय नौ लाख रुपये से ज्‍यादा है, तो कुल 45 हजार रुपये टैक्स के रूप में देने पड़ेंगे। आय के तीन लाख रुपये टैक्स फ्री होंगे। इस बजट को लोक कल्‍याण पक्ष को व्‍यापक बनाने के लिए वित्‍त मंत्री ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए बडे़ ऐलान किए गए। इस प्रस्‍तावित बजट के अनुसार, LED टीवी, खिलौना, मोबाइल कैमरा लेंस, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, हीरे की ज्वेलरी, खेती के सामान, साइकिल और लिथियम सेल्स सस्‍ते हो जाएंगे। इसके विपरीत सिगरेट, शराब, छाता, विदेशी किचन चिमनी, सोना, विदेश से आने वाले सोने-चांदी का सामान, प्लेटिनम, एक्स-रे मशीन और हीरा महंगे हो जाएंगे।

सुबोध लाल के परिवार के 14 लोगों की जान चली गई

बीते कल धनबाद के आशीर्वाद ट्विन टावर में भयानक आग लग गई थी। इस अगलगी में सुबोध लाल के परिवार के 14 लोगों की जान चली गई। घर में बेटी स्वाति की शादी थी। घर के कुछ लोग मैरिज हॉल जा चुके थे। बाकी निकलने ही वाले थे कि तभी एक बच्ची के हाथ से दीया गिरने से घर में आग लग गई। पहले आग पर्दे और कार्पेट में लगी। इसके बाद पूरे फ्लोर पर फैल गई। फायर ब्रिगेड जब तक आई तब तक 14 लोग काल के गाल में समा चुके थे। वहीं 5 ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। हादसे के बाद जिस घर में आग लगी उसका मंजर बेहद खौफनाक था। जब यह हादसा हुआ, उस समय घर से 500 मीटर की दूरी पर सिद्धि विनायक मैरिज हॉल में स्वाति की शादी की रस्में चल रही थीं। स्वाति की शादी गिरीडीह के सौरभ से हुई। इस हादसे पर पीएम मोदी, सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेताओ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस पर हमला

अपराधियों की खोज में गई पुलिस को भी नहीं छोड़ा गया। उन्हें भी बेतरह लहूलुहान कर दिया गया है। रांची की जगन्नाथपुर पुलिस को एक शख्स के बारे में शिकायत मिली थी। शख्स ने शिकायत में कहा था कि कोर्ट में गवाही देने पर कुछ लोगों ने आकर उससे मारपीट और गाली गलौज की है। मिली शिकायत पर पेट्रोलिंग टीम जगन्नाथपुर थाना के कचनार टोली पहुंची। जहां उक्त शख्स सहित उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें 2 पुलिसवाले बुरी तरह जख्मी हो गये। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। घायल पुलिस वालों के नाम दारोगा संजय कुमार और ASI ललन कुमार हैं। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस छानबीन में जुटी है।

एक बुजुर्ग महिला बिरसी को मौत के घाट उतार दिया गया

डायन बिसाही के शक में एक बुजुर्ग महिला बिरसी को मौत के घाट उतार दिया गया। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोरको नीचे टोला की है। अपराधियों ने बिरसी को मारने के बाद उसके शव को गांव से कुछ दूर जमीन में गाड़ दिया। घटना में शामिल तीनों अपराधी सिकंदर होरो उर्फ निमिया होरो, जेरकू मुंडा और रोहित होरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों जोरको बड़का टोली गांव के रहने ही रहने वाले है। तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि 27 जनवरी को सिकंदर होरो के घर पर तीनों शराब पी रहे थे। तभी सिकंदर होरो ने अपने चाचा जेरकू मुंडा से कहा कि बिरसी बुढ़िया डायन है। उसने मेरे बाप को मारा है और अब मुझे भी मार देगी। बिरसी को मारना जरूरी है। इसी के बाद तीनों ने हत्या की प्लानिंग कर उसी रात बिरसी को मौत के घाट उतार दिया।

गढ़वा के DC ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया 

गढ़वा के DC रमेश घोलप ने आधी रात 1 बजे के करीब सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। DC के अचानक आने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टरों की उपलब्धता, विभिन्न वार्ड, प्रसुता कक्ष एवं अन्य वार्ड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे वहां मौजूद डॉक्टरों, पारा मेडिकल स्टाफ एवं कर्मी से मिले। अचानक पहुंचने के बावजूद अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था को लेकर वह संतुष्ट हुए। लेकिन कुछ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उस समय अस्पताल के गायनोकॉलोजी विभाग में डॉ सीमा अपनी ड्यूटी पर नहीं मिली, जिसपर DC ने उनका वेतन रोकने एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वह विभिन्न वार्डों के कई मरीजों से भी मिले, अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।

10 स्टूडेंट्स बेहोश हो गये 

किंग जार्ज इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आकर अचानक 10 स्टूडेंट्स बेहोश हो गए। कुछ शिक्षकों पर भी इसका प्रभाव दिखा। इसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कॉलज प्रशासन ने पुलिस के साथ तुरंत इसकी सूचना मेडिकल टीम को भी दी। छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के किंग जार्ज इंटर कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि जहरीली गैस की चपेट में करीब 15 से 20 लोग आ गए थे। मौके पर पहुंचे डीएसपी नवीन सिंह ने तत्काल कॉलेज खाली कराने के साथ एरिया को सील कर दिया। कॉलेज की प्रिंसिपल रूमा तिवारी ने बताया कि अचानक दुर्गंध आने से कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह ने बताया, “स्कूल की बाउंड्री के पीछे कबाड़ी वाले ने कबाड़ी जलाने के लिए कुछ दवाइयां इस्तेमाल की थी। इसके जलाने से ही जहरीली दुर्गंध वाली गैस निकलने लगी और लोग इसकी चपेट में आ गए।

MCD मेयर चुनाव का ऐलान 

दिल्ली में 6 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव होंगे। इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम के सदन का सेशन बुलाने को मंजूरी दे दी है। इसका सुझाव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिया था। बता दें कि पिछले मंगलवार को चुनाव दूसरी बार नहीं हो सका था, क्योंकि उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी ने कुछ पार्षदों के हंगामे के बाद MCD सदन की बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार शैली ओबेरॉय, मेयर का चुनाव समयबद्ध तरीके से कराए जाने की मांग लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थीं। उच्चतम न्यायालय ने ओबेरॉय की याचिका पर 3 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर शुक्रवार को सहमति जताई थी।

 

JSSC ने साल 2021 की नियोजन नीति के आधार पर निकाले विज्ञापनों को रद्द किया 

रोजगार खोज रहे झारखंड के युवाओं के सपने अधूरे रह गए। ऐसा इसलिए कि JSSC ने साल 2021 की नियोजन नीति के आधार पर निकाले विज्ञापनों को रद्द करने का फैसला किया है। झारखंड हाईकोर्ट के 16 दिसंबर 2022 को जारी आदेश के आलोक में जेएसएससी ने एक साथ 12 प्रकाशित विज्ञापनों को रद्द करने का निर्णय किया है। बता दें कि जिन विज्ञापनों को रद्द किया है, उनमें कुछ ऐसी भी प्रतियोगिता परीक्षाएं हैं, जो हो चुकी थीं। कुछ परीक्षाएं होने वाली थीं। झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021, झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2022, झारखंड सचिवालय आशुलिपि प्रतियोगिता परीक्षा 2022, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021, झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2022 सहित अन्‍य परीक्षाओं से जुड़े विज्ञापनों को रद्द किया गया है।

अहमदाबाद में अंडर-19 महिला टीम को आज सम्मानित किया गया

अहमदाबाद में अंडर-19 महिला टीम को आज सम्मानित किया गया। अंडर-19 महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। सम्मान समारोह के दौरान भारत रत्न और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के अलावा बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सबसे खास बात यह रही कि खिलाड़ियों को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के हाथों सम्मान मिला। बीसीसीआई ने अंडर-19 महिला टीम को पांच करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। जय शाह ने ट्वीट किया था, ‘भारत में महिला क्रिकेट चरम पर है और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद काफी ऊंचा कर दिया है। प्राइज के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह निश्चित रूप से एक राह दिखाने वाला वर्ष है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...