spot_img
spot_img
spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @ 07.01.2023 #Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

1.सरकार जनता बदलती है” : अमित शाह

रांची से चाईबासा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आयोजित सभा में कहा कि झारखंड बीजेपी के कुछ नेता हेमंत सरकार को बदलना चाहते थे। तब मैंने उनसे कहा “देश में लोकतंत्र है, मैं सरकार नहीं बदलता, सरकार जनता बदलती है”। हेमंत सरकार जिस तौर तरीके और अंदाज में काम कर रही है, उससे एक बात तय है कि आने वाले समय में जनता उन्हें अपना उत्तर दे देगी। हेमंत सरकार की तमाम खामियों को मंच से शाह ने गिना दिया। शाह ने कहा झारखंड की जनता ने अगले चुनाव में बदलाव का मन बना लिया है। चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित लोगों की उमड़ी भीड़ देख शाह गदगद को गए। अमित शाह ने चाईबासा से 2024 के चुनाव का शंखनाद कर दिया है। जनता से उन्होंने वादा लिया और बोले 2024 में कमल खिलाना है।अमित शाह ने कहा, इस राज्य में मुख्यमंत्री तो आदिवासी है लेकिन यह आदिवासी विरोधी सरकार है। भ्रष्टाचार इस सरकार में चरम पर है। हेमंत भाई कान खोल कर सुन लो अब सब आपको जान गये हैं। झारखंड का ट्राइबल आपको माफ नहीं करेगा। इससे पहले गृह मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पत्ता का टोपी, पत्ता का माला और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। मंच पर उन्होंने भारत माता की जय और जय जोहार कहकर अपना संबोधन शुरू किया।

2.राज्य के विकास में वकीलों की भूमिका अहम है : CM

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वकीलों और उनके परिवार वालों के लिए बहुत जल्द दुर्घटना एवं स्वास्थ्य बीमा लेकर आ रहे हैं। बेहतर इलाज के लिए वकीलों को 5 लाख रुपये तक मिल पाएगा। रिटायर्ड अधिवक्ताओं को झारखंड अधिवक्ता संघ, कल्याण कोष से मिलने वाली पेंशन राशि के बराबर की राशि उस कोष में योगदान स्वरूप दी जाएगी। सीएम सोरेन आज ‘मुख्यमंत्री अधिवक्ता संवाद’ कार्यक्रम में वकीलों के साथ बात कर रहे थे। सीएम ने वकीलों से कहा कि हर एक जिले में नए सिरे से शानदार और हाइटेक बार कंपलेक्स बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरे राज्यों के आकलन के बाद एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर फैसला लिया जाएगा। नोटरी अधिवक्ता चयन के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी की जाएगी। वहीं, सीएम ने कहा कि राज्य के विकास में वकीलों की भूमिका अहम है।

3.रेडिशन ब्लू के पास दिनदहाड़े एक शख्स को छुरा मारा गया 

राजधानी रांची के होटल रेडिशन ब्लू के पास दिनदहाड़े एक शख्स को छुरा मार दिया गया। इस वारदात को तक अंजाम दिया गया, जब देश के गृह मंत्री अमित शाह का काफिला रांची एयरपोर्ट के लिए निकलने वाला था। बीते कल से होटल रैडिशन ब्लू के आसपास का इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील है। होटल में गृह मंत्री अमित शाह ठहरे हुए हैं। छुरेबाजी की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। जख्मी शख्स को अस्पताल भेजा गया। वहीं, छुरा मारने वाले शख्स को पुलिस ने खोज कर दबोच लिया। छुरेबाजी की वारदात के करीब आधे घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह का काफिला एयरपोर्ट के लिए निकला। गृह मंत्री आज चाईबासा रवाना हो गये। वहां, के टाटा कालेज मैदान में कार्यक्रम में शिरकत की।

4.गरीब भुनेश्वर मल्हार को बचाया नहीं जा सका

गरीबों के हक में सारा दावा दम तोड़ गया। गरीब भुनेश्वर मल्हार को बचाया नहीं जा सका। भुनेश्वर मल्हार लाचार-बेबश घरवालों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। भुनेश्वर की झोपड़ी में न चारपाई, न बिस्तर और न रजाई है। सोने-लेटने के लिये जमीन पर पुआल का बिस्तर बना रखा था। बीती रात उसे बहुत जोर से ठंडा लगने लगा। कभी पांव तो कभी हाथ की हथेली रगड़ उसे गर्मी देने की कोशिश की गई, पर उसकी हालत बिगड़ती चली गई। घरवाले कुछ समढ पाते, उसने सदा के लिये अपनी आंखें मूंद ली। कुछ लोगों ने सुना था कि वह कई रातें ठीक से सोया नहीं था, घरवाले भरपेट खाये भी नहीं थे। अब वो सदा के लिये सो गया। यह वाक्या हजारीबाग के बरकट्ठा बरकटठा प्रखंड के लगनवां गांव से सामने आया है।

5.झारखंड में अभी ठंड कम नहीं होने वाला

झारखंड में अभी ठंड कम होने वाला नहीं। आने वाले 5 दिनों में टेंपरेचर और गिरेगा। 2 से 3 डिग्री सेल्सिय तक पारा गिर सकता है। राज्य के मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिनों में राज्य के कई इलाके में कोहरा छाया रहेगा। वहीं, अगले 5 दिनों तक राजधानी रांची सऔर आसपास के इलाकों में मिनिमम टेंपरेचर 6 से 10 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इस दरम्यान गांव-देहात के इलाकों के तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं, भोर में धुंध छाया रहेगा।

6.वकीलों ने कोर्ट के कामों का किया बहिष्कार

कोर्ट फी को बढ़ाये जाने के फैसले से रांची के वकील दुखी हैं। वकीलों ने कोर्ट के कामों का बहिष्कार कर दिया है। बहिष्कार का आज दूसरा दिन था। रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने विरोध जताने के लिहाज से प्रोटेस्ट मार्च निकाला। शहर के बीचो-बीच अलबर्ट एक्का चौक पर जमकर नारेबाजी की गई। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के प्रवक्ता संजय विद्रोही ने इल्जाम लगाया कि झारखंड सरकार वकीलों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि कल यानी 8 जनवरी को बार काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें आगे क्या करना है, इस बात का फैसला लिया जाएगा। विरोध कर रहे वकीलों का कहना था कि झारखंड में बेतहाशा कोर्ट फी बझाने से आम लोग परेशान हैं। इसका खामियाजा यहां के वकीलों को भुगतना पड़ रहा है।

7.टेनिस करियर से संन्यास

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने टेनिस अपने टेनिस करियर से संन्यास लेने का एलान कर दिया। सानिया के संन्यास लेने के फैसले से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सानिया ने बताया कि वे अगले महीने दुबई में आखिरी टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी। दुबई टेनिस चैम्पियनशिप 19 फरवरी से शुरू होगा। उन्होंने com से बात करते हुए यह ऐलान किया। सानिया ने कहा कि “मैंने बीते साल ही रिटायरमेंट प्लान कर लिया था। लेकिन राइट एल्बो इंजरी की वजह से यूएस ओपन और बाकी टूर्नामेंट्स से नाम वापस लेना पड़ गया। मैं अपनी शर्तों पर जीने वाली इंसान हूं। इसी वजह से मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती थी और अब ट्रेनिंग कर रही हूं। मैंने अब दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के बाद रिटायरमेंट का प्लान बनाया है।”

8.आरोपी शंकर मिश्रा अरेस्ट 

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री से बदसलूकी मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को धर लिया गया। उसे बेंगलुरु से अरेस्ट किया गया है। शंकर मिश्रा पर इल्जाम है कि न्यूयॉर्क-दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में कथित तौर पर सफर कर रही एक महिला यात्री पर यूरीन कर दिया था। मिश्रा के वकील का दावा है कि शंकर ने महिला को मुआवजे के तौर पर 15 हजार रुपये दिए थे, जिसे बाद में वापस लौटा दिया गया था। वहीं, शंकर मिश्रा के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे पर लगे आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के अनुसार उसने खाना खाया और उड़ान के दौरान सो गया। वह 34 साल का है और एक बिजनेसमैन है। मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा कुछ कर सकता है। उसकी पत्नी और एक बेटी है।

9.दिवंगत मां हीराबेन की अस्थियां हरिद्वार में प्रवाहित किया गया

पीएम मोदी की दिवंगत मां हीराबेन की अस्थियां आज यानी शनिवार को विसर्जित की गई। अस्थियों को हरिद्वार में प्रवाहित किया गया। वीआईपी घाट पर पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी और परिवार के कुछ सदस्य अस्थियां लेकर पहुंचे और विधिविधान के साथ अस्थियों का विसर्जन किया। यहां याद दिला दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को बोर में अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबेन की उम्र 100 साल थी।

10.हाथियों का उत्पात 

रांची के तमाड़ में लोग काफी डरे हुए हैं। यहां 50 से ज्यादा हाथियों के झुंड ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। जंगली इलाकों के लुपुंगडीह, उलीलोहर, छाड़वाडीह सहित कई गांव के लोगों के घरों को तोड़फोड़ दिया। खपरैल घरों को तो ध्वस्त कर दिया। वहीं, खलिहान में रखे धान को हाथी चट कर गये। खेत में लगे फसलों और सब्जियों को रौंद डाला। लोगों ने छुपछपा कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं, भोर में वन विभाग को पूरी घटना की जानकारी दी। लोगों को इस कंकपाती ठंड में सिर छुपाने और पेट भरने की चिंता सता रही है।

11.हाजी याकूब कुरैशी को अरेस्ट

यूपी में बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी को अरेस्ट कर लिया गया। उन्हें मेरठ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। याकूब के साथ उनके बेटे इमरान को भी पकड़ा गया। पूर्व मंत्री को बीते सात महीने से पुलिस खोज रही थी। इस दरम्यान याकुब कभी गुजरात, कभी राजस्थान तो कभी हरियाणा में रहे। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। दोनों बाप-बेटे के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने बाप, बेटा दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। याकूब के एक बेटे फिरोज उर्फ भूरा को पुलिस ने पिछले दिनों गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...