Kohramlive Desk : फ्री राशन लेने वालों के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की महत्वाकांक्षी ‘चिरंजीवी योजना’ (Chiranjeevi Yojana) में बीमा कवर को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। बता दें की पहले इस बीमा कवर में की राशि 10 लाख रुपये थी, जिसे सरकार ने ढाई गुना बढ़ा दिया है। यह घोषणा आज मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का फायदा अब गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों (BPL) के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) परिवारों के सदस्यों को भी मिलेगा। गहलोत ने इस योजना के तहत दुर्घटना बीमा की राशि को भी 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य में बोर्ड और निगमों के कर्मियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की घोषणा की। आपको बता दें राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले ही पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है।
इसे भी पढ़ें :पूजा सिंघल को मिली जमानत…
इसे भी पढ़ें :1 लाख लोगों को नौकरी देंगे मुकेश अंबानी, इन्वेस्ट करेंगे 75 हजार करोड़
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @09.02.2023 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर
इसे भी पढ़ें :रतन हाइट्स अपार्टमेंट की बदलेगी तस्वीर : DC
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में मारा गया था विजय उरांव : SP
इसे भी पढ़ें :7 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौ*त, रूह कंपा गया हादसे का मंजर
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस से समोसा-कचौरी बाहर, जानिए प्रशासन ने क्या किया बदलाव
इसे भी पढ़ें :घूसखोर FSO धराया… देखें कहां






