Ranchi : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने रतन हाइट्स अपार्टमेंट से संबंधित अहम बैठक की। बैठक में उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि अपार्टमेंट में रह रहे लगभग 45 परिवार की जान-माल की सुरक्षा जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता हैं, अपार्टमेंट में रहने वालें परिवार के जीवन से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं की जायेगी। उन्होंने अपार्टमेंट की संरचना की मजबूती एवं सुरक्षा हेतु किये जा रहे रिटेनिंग वॉल वर्क को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।

DC राहुल कुमार सिन्हा ने रिटेनिंग वॉल और अन्य निर्माण कार्य बिल्डर से कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की टीम के सुपर विजन कार्य करायें। निर्माण कार्य का अधिकारी 24 घंटे देखरेख करेंगे। गुणवत्तापूर्ण कार्य की निगरानी के लिए उपायुक्त द्वारा पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया। रतन हाइट्स अपार्टमेन्ट की संरचना की मजबूती एवं सुरक्षा हेतु किये जा रहे रिटेनिंग वॉल वर्क एवं अन्य कार्यों के सतत् पर्यवेक्षण हेतु उपायुक्त द्वारा टीम का गठन किया गया है, जो कुछ इस प्रकार है
1.अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, रांची – अध्यक्ष
2. अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची – सदस्य
3. कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, भ.प्र.सं.-1 रांची – सदस्य
4. कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, भ.प्र.सं.-2., रांची – सदस्य
5. प्रतिनिधि, सी. एम.पी.डी.आई. रांची – सदस्य
6. प्रतिनिधि, जुडको, रांची – सदस्य
7. प्रतिनिधि, एन.बी.सी.सी., रांची – सदस्य
उपायुक्त द्वारा गठित टीम को यथाशीघ्र मामले की जांच कर आवश्यक कर सुस्पष्ट संयुक्त कार्यवाही प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। मौके पर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार दूबे, उप-नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, कुँवर सिंह पाहन, जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची सह उप समाहर्त्ता विधि शाखा, रांची , प्रवीण प्रकाश, जुडको एवं आरसीडी के पदाधिकारी, थाना प्रभारी, बरियातू एवं नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में मारा गया था विजय उरांव : SP
इसे भी पढ़ें :7 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौ*त, रूह कंपा गया हादसे का मंजर
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस से समोसा-कचौरी बाहर, जानिए प्रशासन ने क्या किया बदलाव
इसे भी पढ़ें :घूसखोर FSO धराया… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :सब सहेली का तो बच्चा भी हो गया, मेरा भी लगा दें जुगाड़, ”पिंकी” का खत हुआ वायरल






