spot_img

बड़ा गोलमाल, एक ही नंबर की दो स्कॉर्पियो, रांची का यह शख्स…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग का DTO ऑफिस खूब चर्चे में है। वजह भी चौंकाने वाली है, यहां एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो अलग-अलग गाड़ियों का पंजीकरण किया गया, जिनका इंजन और चेसिस नंबर भी एक ही था। जब मामले की जांच हुई तो जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। जांच से खुलासा हुआ कि हजारीबाग में रजिस्ट्रेशन कराई गई सेकंड हैंड स्कॉर्पियो गाड़ी असल में चोरी की थी। इस गाड़ी की असली पहचान बिहार के पूर्णिया से मिली, जहां यह वाहन 2022 में चोरी हुआ था। इसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर BR 11 PA 8427 था। जांच से यह भी तथ्य सामने आया कि यह स्कॉर्पियो पहले कई बार बिक चुकी थी और इसका अंतिम मालिक वैशाली का अमरजीत कुमार था। महिंद्रा शोरूम के सर्विस रिकॉर्ड के अनुसार, 2022 तक इस गाड़ी की अंतिम सर्विस हुई थी। अब इस बात पर गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है कि चोरी की गाड़ी को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हजारीबाग परिवहन कार्यालय से कैसे रजिस्टर किया गया?

अबतक की जांच में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार गाड़ी को फर्जी कागजात के आधार पर सत्येंद्रनाथ सिंह की गाड़ी दिखाकर सचिन दास के नाम ट्रांसफर किया गया था। इस पूरे खेल में हजारीबाग DTO ऑफिस के ही एक सहायक की भूमिका सामने आई। जिन्होंने बिना असली मालिक को बुलाये रजिस्ट्रेशन को मंजूरी दी थी। जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि रांची के एक शख्स ने इस गाड़ी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसे बेचने का काम किया था। यह भी सामने आया कि इस गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने का ठेका भी इसी शख्स ने लिया था, जिसने परिवहन कार्यालय में सेटिंग कर बिना असली मालिक को बुलाये नामांतरण करवा दिया। इस शख्स का अपना एक दुकान रांची के कांटाटोली के पास है। इस संबंध में हजारीबाग DTO कार्यालय के पदाधिकारी बैजनाथ कामती के आवेदन पर सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में गाड़ी के खरीदार सचिन दास सहित अन्य अज्ञात को अभियुक्त ठहराया गया है। अब पुलिस इस बड़े फर्जीवाड़े की तह तक जाने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि इससे जुड़े दलाल का नेटवर्क रांची में है।

इसे भी पढ़ें :नवाजे गये CM योगी, महाकुंभ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ का समापन, CM ने अरैल घाट पर की पूजा अर्चना

इसे भी पढ़ें :चुटूपालु में गाजे-बाजे संग निकली शिव बारात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :योगी सरकार में कुछ नये चेहरे चमकेंगे, कुछ की विदाई तय!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...