Giridih : बिजली कनेक्शन काट देने का डर दिखाकर अवैध कमाई करने वाले सात साइबर क्रिमिनलों को अरेस्ट कर लिया गया। ये सभी खुद को बिजली बोर्ड का अधिकारी बताकर वैसे लोगों का शिकार करते थे, जिनका बिजली बिल बकाया रहता है। गिरफ्तार साइबर क्रिमिनलों में सबसे बड़ा ठग बलराम मंडल भी शामिल है। इनके पास से 16 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 5 ATM कार्ड, दो पासबुक, दो क्यूआर कोड, एक बजाज पल्सर बाइक और एक मारुति सुजुकी कार मिली है। पकड़े गये लोगों के नाम लक्ष्मण मंडल, प्रकाश मोहली, मनीष कुमार मंडल, जागेश्वर साव, गादी एवं दिनेश मंडल बताये गये। इस बात का खुलासा आज गिरिडीह पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा ने मीडिया के सामने किया।
SP दीपक कुमार शर्मा ने बताया सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी खुद को बिजली बोर्ड का अधिकारी बताकर बकाया बिजली बिल का भुगतान करने के नाम पर ठगी करते थे। सभी साइबर अपराधी एनीडेस्क जैसे एप्लीकेशन इंस्टॉल करवा कर लोगों को ठगने का काम करते थे। वहीं, वृद्धा पेंशन योजना और लोन दिलाने का लोभ देकर ठगी करते थे। साइबर DSP संदीप सुमन समदर्शी की देखरेख में गठित टीम को यह कामयाबी मिली।
इसे भी पढ़ें : जब टीचर ने जाना, बेटी घर में महफूज नहीं, तब क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तालाब इलाके में सनसनी… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : झारखंड में उ..हू..हू..हू..हू करा सकता है ठंड, जानें कब से…
इसे भी पढ़ें : गांव में दो शख्सों के पहुंचते ही खुला बड़ा राज, बिदकी महिलाएं…
इसे भी पढ़ें : T20 विश्व कप 2024 शेड्यूल का ऐलान, इस दिन भारत-पाकिस्तान का मैच…
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर से गीदड़-भभकी : जेलर सहित तीन पर गिरी गाज…










