spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चुपचाप घर में घुसे, निकले तो जमीन में गाड़ दिया… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गया एक परिवार जब घर लौटा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का ताला टूटा नहीं था, लेकिन भीतर का हर कोना बिखरा पड़ा था और गोदरेज अलमारी खुली हुई थी। जेवरात और नकदी गायब थी। इस संबंध में बीते 12 मार्च को रातू थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक पीड़ित के ही गांव के निकले। रातू के मुरगू गांव में रहनेवाले आकाश कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि बीते 11 मार्च को वह अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर एक शादी समारोह में शामिल होने चले गये थे। उसी रात करीब साढ़े दस बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था, लेकिन कुछ लोगों के भागने की आवाज सुनाई दी। घर के अंदर जाकर देखा तो गोदरेज अलमारी खुली हुई थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों चोर करण कुमार एवं रमेश कुमार उर्फ रमेश तम्बोली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मुरगू गांव से कुछ दूरी पर चितरकोटा जाने वाले रास्ते में एक पुल के पास जमीन खोदकर चोरी के जेवर और अन्य सामान गाड़ दिये गये थे। पुलिस ने चोरी के कई सोने और चांदी जैसे जेवर बरामद किये हैं, जिनमें बाउरी का एक जोड़ा, झुमका का एक जोड़ा, पतला चेन, लाल धागे में गूंथा लॉकेट, छोटा टॉप्स, नाक का छुछी, हार, मोती जड़ा लॉकेट, जितिया, नथिया, डायमंड जैसा टॉप्स एवं चांदी के कई जेवर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ कई पुलिस इंस्पेक्टर का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...