spot_img
spot_img
spot_img

Indian Railway का बड़ा फैसला: ट्रेन में यात्रा करते समय रात में की ये हरकत तो होगी कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई द‍िल्‍ली : अपने यात्रियों की सुविधा के लिए Indian Railway नियमों में बदलाव और सुधार करते रहता है। इस बार रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह नया नियम लागू कर दिया है कि अब रात में ट्रेन में कोई यात्री मोबाइल पर न तेज आवाज में बात कर सकता है और ना तेज गाना सुन सकता है। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है इसका पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए न‍ियमों को तत्‍काल प्रभाव से लागू कर द‍िया गया है। नए न‍ियमों के मुताब‍िक अब आपके आसपास कोई भी सहयात्री (Train Passenger) मोबाइल पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकेगा और न ही तेज आवाज में गानें सुन सकेगा। यात्रियों की तरफ से शिकायत मि‍लने पर रेलवे ऐसे लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई करेगा। यह फैसला यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए लिया गया है।

तय की जाएगी ट्रेन स्टाफ की जवाबदेही

नए न‍ियमों के तहत यह भी प्रावधान है कि यद‍ि ट्रेन में यात्री से म‍िलने वाली श‍िकायत का समाधान नहीं हुआ तो ट्रेन स्‍टाफ की जवाबदेही तय की जा सकेगी। रेलवे म‍िन‍िस्‍ट्री (Ministry of Railways) की तरफ से सभी जोन को आदेश जारी कर इन न‍ियमों को तत्‍काल प्रभाव से लागू करने का आदेश द‍िया गया है।

यात्री कर रहे थे शिकायत

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, अक्सर यात्री साथ वाली सीट पर मौजूद पैसेंजर के मोबाइल पर तेज आवाज में बातें करने या म्‍यूजिक सुनने की श‍िकायत करते थे। इसके अलावा ऐसी भी श‍िकायतें मिलती थीं क‍ि कोई ग्रुप रात में जोर-जोर से बातें कर रहा है। ऐसे भी मामले संज्ञान में आए जब रेलवे का स्‍कॉर्ट या मेंटीनेंस स्‍टॉफ गश्‍त के दौरान तेज-तेज बातें करता है। इस सबसे जिससे यात्रियों की नींद खराब होती है। रात में लाइट जलाने को लेकर भी अक्‍सर विवाद होता था।

 रात 10 बजे की गाइडलाइन

– कोई भी यात्री मोबाइल पर तेज आवाज में बात नहीं करेगा या तेज म्‍यूजिक नहीं सुनेगा।
– रात में नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइट बंद करनी हैं, ताक‍ि सहयात्री की नींद खराब न हो।
– ग्रुप में चलने वाले यात्री ट्रेन में देर रात तक बातें नहीं कर पाएंगे। सह यात्री द्वारा शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकती है।
– रात में चेकिंग स्‍टॉफ, आरपीएफ, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्‍टॉफ और मेंटीनेंस स्‍टाफ फ शांतिपूर्ण ढंग से काम करेंगे।
– 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों, दिव्‍यांगजन और अकेली महिलाओं को रेल स्‍टाफ जरूरत पड़ने पर तत्‍काल मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें :10वीं पास के लिए कुक और वेटर जैसे पदों पर निकली Vacancy, 20200 मिलेगी सैलरी

इसे भी पढ़ें :गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बालू घाट, 2 की मौत

इसे भी पढ़ें :Ind Vs Sa : जीरो पर आउट होने पर Virat Kohli को यूजर्स ने कह दी ये बात…

इसे भी पढ़ें :लता मंगेशकर का ICU में इलाज जारी, डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना करें

इसे भी पढ़ें :UP Election: BJP ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कैप्शन में लिखी…

इसे भी पढ़ें : 10 लाख के हार्डकोर माओवादी महाराज ने डाला हथियार

इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी

इसे भी पढ़ें : Facebook पर दो बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार, पति का हुआ ये हाल…

इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA अमित महतो के बयान के क्‍या है मायने

इसे भी पढ़ें : सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…

इसे भी पढ़ें : जमीन पर कब्‍जा दिलाने वाले बाबा के चेलों का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...