spot_img
spot_img

बड़ा फैसला, रो पड़े केजरीवाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : दिल्ली की नई आबकारी नीति मामले में बड़ा उलटफेर सामने आया है। CBI की ओर से दर्ज केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गये। वे रोते हुये बोले कि “मैं भ्रष्ट नहीं हूं, मैं कट्टर ईमानदार हूं। मैंने जिंदगी भर ईमानदारी कमाई है। यह केस फर्जी था।” उन्होंने कहा कि वर्षों से शराब घोटाले को लेकर लगाये जा रहे आरोप आज अदालत ने खारिज कर दिये। “हमें न्यायपालिका पर भरोसा था… सत्य की जीत हुई,” । केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश में बड़े नेताओं को जेल भेजा। उन्होंने कहा, “अच्छा काम करके सत्ता में आइये, झूठे केस बनाकर जेल भेजना उनको शोभा नहीं देता,” इशारा साफ तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे “सत्य की जीत” करार दिया है। अब इस फैसले के बाद सियासत में नई बहस छिड़ना तय माना जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...