Latehar : लातेहार पुलिस ने उग्रवादी संगठन TSPC का तगड़ा झटका दिया है। सब जोनल कमांडर सहित दो सदस्यों को दबोच लिया गया है। उनके पास से हथियार और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई। लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को खबरीलाल ने फोन कर बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाकादीरी जंगल में 15-20 उग्रवादी इकट्ठा हुए हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। कोयला कारोबारी, ट्रांसपोर्टर, ईंट भट्टा कारोबारी, संवेदक, क्रशर मालिक इनके टारगेट में हैं। सभी से रंगदारी मांगना और लेवी वसूलना इनका इरादा है। मिली सूचना को पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने काफी गंभीरता से लिया। सूचना की पुष्टि कर एसपी के आदेश पर दो टीमों का गठन किया गया। उग्रवादियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर उन्हें दबोचने का टास्क टीमों को दिया गया। एक टीम जब डाकादीरी जंगल पहुंची तो उग्रवादियों की नजर उन पर पड़ गई।
पुलिस को देख हथियारबंद उग्रवादी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर एक उग्रवादी को दबोच लिया। पकड़े गये उग्रवादी ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम बिराज गंझू उर्फ राकेश जी बताया। वह चतरा के कुन्दा थाना इलाके के कारीमाडर का रहने वाला है। संगठन में उसे सब जोनल कमांडर का ओहदा हासिल है। बिराज के पास से पुलिस ने एक AK-47, गोलियां और कुछ अन्य सामान जब्त की है।
वहीं, रेड करने गई दूसरी टीम ने भी एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम नथुनी सिंह उर्फ नथुनी जी उर्फ छोटू बताया। 29 साल का यह उग्रवादी लातेहार के मनिका थाना इलाके के उरांवटोली का रहने वाला है। संगठन में इसका ओहदा एरिया कमांडर का है। उसके पास से पुलिस ने देसी कट्टा और 10 जिन्दा गोलियां जब्त की है। दोनों उग्रवादियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। वहीं उनकी निशानदेही पर बालूमाथ के रहनेवाले विजय भुइयां को भी अरेस्ट किया गया। उसके ठिकाने से TSPC का पर्चा, जिन्दा गोलियां और पाउच बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें : रात में घर से निकला जाहिद, फिर क्या हुआ… बता गये सिटी SP
इसे भी पढ़ें : भागलपुर में नौका हादसा : अब तक मिली चार की डेड बॉडी, रेस्क्यू जारी
इसे भी पढ़ें : छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भयंकर विस्फोट में जल गई तीन बसें… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रात में घर से निकला जाहिद, फिर क्या हुआ… बता गये सिटी SP
इसे भी पढ़ें : उधार के पैसे वापस मांगे, तो गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : मां काली हम सभी को जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से निपटने की शक्ति दे : सीएम हेमंत सोरेन








