spot_img

रात में घर से निकला जाहिद, फिर क्या हुआ… बता गये सिटी SP

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur (Vinod Kesri) : “मेरा भाई जाहिद कल रात 12 बजे घर से निकला फिर लौट कर नहीं आया। अगले दिन सुबह में उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजे, पर उसका कुछ पता नहीं चला। घर के सारे लोग परेशान थे। अचानक दोपहर बाद एक खबर मिली कि मानगो में किसी का मर्डर हो गया। भागे-भागे वहां पहुंचे। कफन हटाए टो देखें यह मेरा भाई जाहिद खान है। उसके साथ कल एक बिट्टू नाम का लड़का भी था जो अब गायब है।” यह कहना है मारे गये जाहिद के भाई नाजिम खान का। नाजिम ने कहा कि उसके भाई की हत्या बड़ी बेरहमी से की गयी। पत्थर से कूच-कूचकर उसे मारा गया। किसी जमीन कोई लेकर उसका लफड़ा कुछ लोगों के साथ चल रहा था। जिन 4 लोगों से उसकी अदावत चल रही थी, उन लोगों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया गया है। जिस जमीन को लेकर लफड़ा चल रहा था वह जमशेदपुर के गुलमोहर में है।

इधर, जाहिद खान के मारे जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। जमशेदपुर के सिटी एसपी विजय शंकर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी एसपी ने कहा कि मारा गया जाहिद खान दागी किस्म का युवक था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। कुछ लोगों के साथ उसकी दुश्मनी रहने की बात सामने आयी है। पुलिस हर बिन्दु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। बहुत जल्द कांड का खुलासा कर लिया जायेगा। मारा गया जाहिद जमशेदपुर के जवाहर मोहल्ले का रहनेवाला था। सुनें क्या बोले मारे गये जाहिद के भाई और सिटी एसपी विजयशंकर…

इसे भी पढ़ें : भागलपुर में नौका हादसा : अब तक मिली चार की डेड बॉडी, रेस्क्यू जारी

इसे भी पढ़ें : उधार के पैसे वापस मांगे, तो गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : मां काली हम सभी को जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से निपटने की शक्ति दे : सीएम हेमंत सोरेन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...