Kohramlive : टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर एक और बड़ा झटका लगा है। उपकप्तान और इन-फॉर्म बल्लेबाज़ ऋषभ पंत पैर में चोट लगने के कारण बाकी बचे टेस्ट मैचों से बाहर हो गये हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान क्रिस वोक्स की गेंद पंत के दाहिने पैर पर लगी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गये। स्कैन में उनकी पैर की अंगुली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है और डॉक्टरों ने उन्हें छह हफ्ते के आराम की सलाह दी है। यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि पंत इस सीरीज में अब तक 462 रन बना चुके थे, जिसमें दो शतक शामिल हैं। BCCI जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकता है और ईशान किशन का नाम सबसे आगे है। पंत के बाहर होने से बल्लेबाजी क्रम कमजोर होगा, जबकि इंग्लैंड सीरीज में पहले ही 2-1 से आगे है। भारत पहले से ही कई चोटिल खिलाड़ियों की कमी झेल रहा है, जिनमें नीतीश रेड्डी, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। पंत के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है, जिन्होंने दिसंबर 2022 में गंभीर कार एक्सीडेंट के बाद हाल ही में क्रिकेट में वापसी की थी।
भारत को बड़ा झटका, उपकप्तान ऋषभ पंत सीरीज से बाहर
Date:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…
Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...
साप्ताहिक राशिफल (28 जून-4 जुलाई): इन राशियों पर होगी धन और कामयाबी की बरसात…
Kohramlive : 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक...
जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…
Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...
इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…
Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...
लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…
UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...







