कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भूपेन बोरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। मीडिया से बातचीत में बोरा ने कहा कि उन्होंने सुबह 8 बजे हाईकमान को इस्तीफा भेज दिया और 32 साल तक पार्टी को देने के बाद यह फैसला “पार्टी के भविष्य की चिंता” में लिया है। 1994 में कांग्रेस से जुड़े बोरा ने संकेत दिये  कि राज्य इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं मिल रहा था। हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर साफ कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर बताया कि “दो-तीन पार्टियों” ने उनसे संपर्क किया है। गौरतलब है कि भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। बोरा दो बार विधायक भी रह चुके हैं। इसी बीच असम कांग्रेस के एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के भी इस्तीफे की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि इस्तीफे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में ये इस्तीफे असम की सियासत में नये समीकरणों की आहट दे रहे हैं।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...