spot_img

Tourism बढ़ाने के लिए उत्तराखंड में गुजरात की तर्ज पर शो करेंगे बिग बी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : गुजरात के पर्यटन विभाग के लिए प्रचार कर चुके महानायक अमिताभ बच्चन अब उत्तराखंड के लिए भी ऐसा ही प्रयास करेंगे। वह शीघ्र उत्तराखंड टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए एक रियल्टी शो को होस्ट करेंगे। चीफ मिनिस्टर त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे लेकर फैसला लिया गया है। इस शो का नाम होगा, ‘स्वर्ग में 100 दिन’। शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे और इसे तमाम न्यूज और एंटरटेनमेंट चैलनों पर दिखाया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने यह जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें : सीएम के साथ नहीं बनी बात, पारा शिक्षकों ने लिया ये फैसला…

एक कंपनी को दी गई है जिम्‍मेदारी

कौशिक ने कहा कि यह प्रोग्राम उत्तराखंड में टूरिज्म के विकास के लिए चलाया जाएगा। यह कुछ हद तक गुजरात की तर्ज पर ही होगा। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए एक कंपनी को जिम्मेदारी भी दी गई है। मदन कौशिक ने बताया कि मेसर्स जम्पिंग टोमैटो मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड को यह शो तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें : सदर अस्‍पताल की इस महिला को लगा कोरोना का पहला टीका

राज्‍य सरकार करेगी 12.81 करोड़ रुपये का भुगतान

राज्य सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए 12.81 करोड़ रुपये की रकम का भुगतान किया जाएगा। अमिताभ बच्चन की आवाज का कोरोना कॉलर ट्यून में भी इस्तेमाल किया गया था। इस कॉलर ट्यून का मकसद लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करना था।

इसे भी पढ़ें : पुलिस-नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत की सूचना, एक महिला को लगी गोली

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...