तमाड़ : थाना क्षेत्र के रगड़ाबड़ंग गांव निवासी लखीमनी देवी (पति अजंबर महतो) की बहू प्रतिमा देवी ने अपने पति सुनील कुमार महतो सहित ससुराल वालों को जान से मारने के लिए खाना में मिलाया था जहर. जहरीला खाना खाने से उसके देवर मोनित कुमार (उम्र 13 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार सुनील कुमार महतो की शादी वर्ष 2020 में बुंडू के करामबू गांव की प्रतिमा देवी से हुई थी.















