spot_img
spot_img
spot_img

“ऑपरेशन सिंदूर” की गूंज में जन्मी ‘सिंदूरी’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पाकिस्तान में हुई भारतीय एयर स्ट्राइक “ऑपरेशन सिंदूर” की गूंज न सिर्फ सीमाओं पर सुनाई दी, बल्कि देश के दिलों में भी गूंज उठी। इसी राष्ट्रीय गौरव से प्रेरित होकर बिहार के कटिहार के एक परिवार ने अपनी नवजात बेटी का नाम ‘सिंदूरी’ रख दिया। यह नाम अब देशभक्ति और जनभावना की अनोखी मिसाल बन गया है।

कुर्सेला के रहने वाले संतोष मंडल और राखी कुमारी के घर जिस दिन बेटी ने जन्म लिया, उसी दिन भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” को अंजाम दिया था। इस खास मौके को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए उन्होंने बेटी का नाम उसी ऐतिहासिक अभियान से जोड़ कर “सिंदूरी” दिया। उन्होंने कहा “यह सिर्फ नाम नहीं, हमारी भावना है। “जिस दिन देश ने जीत दर्ज की, उसी दिन हमारे घर लक्ष्मी आई। इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है।” नाना कुंदन मंडल भावुक होकर कहते हैं, “एक तरफ पाकिस्तान को करारा जवाब, और दूसरी तरफ हमारे घर बेटी का जन्म — ये हमारे लिए दोहरी खुशी है। हमारी कोशिश होगी कि सिंदूरी बड़ी होकर देश की सेवा करे, सेना में जाये।” वहीं मामी सिंपल देवी गर्व से कहती हैं, “अब सिंदूरी सिर्फ हमारी नहीं, पूरे इलाके की पहचान बन गई है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RSS हमले के आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा, आगे जो हुआ…

Ranchi : निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम...

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...