spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में 60 दिनों के लिए निषेधाज्ञा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कुछ बेहद संवेदनशील और VIP इलाकों में अगले 60 दिनों तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यानी अब इन इलाकों में न तो रैली निकलेगी, न धरना होगा और न ही कोई जुलूस। यह आदेश 4 जुलाई तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

क्यों उठाना पड़ा ये कदम 

बीते कुछ दिनों से जाकिर हुसैन पार्क, जो कि प्रदर्शन के लिए तय जगह है — को छोड़कर लोग राजभवन, CM हाउस और हाई कोर्ट जैसे अहम ठिकानों पर प्रदर्शन करने लगे थे। इससे न सिर्फ सरकारी कामकाज में रुकावट आ रही थी, बल्कि ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। कई बार घंटों तक सड़कों पर जाम लग रहा था। इसी वजह से प्रशासन ने ये सख्त फैसला लिया है।

इन जगहों पर लागू रहेगी पाबंदी

  • कांके स्थित CM आवास के 100 मीटर के दायरे में
  • राजभवन के 100 मीटर के अंदर (जाकिर हुसैन पार्क को छोड़कर)
  • झारखंड हाईकोर्ट के 100 मीटर के दायरे में
  • नई विधानसभा के 500 मीटर के क्षेत्र में
  • प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस के 100 मीटर के दायरे में
  • एचईसी और प्रोजेक्ट भवन के 200 मीटर के आसपास

क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?

  • बिना अनुमति कोई धरना, रैली या जुलूस नहीं निकलेगा
  • हथियार जैसे बंदूक, तलवार, तीर-धनुष लेकर चलना सख्त मना
  • बिना इजाजत लाउडस्पीकर या किसी ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल भी नहीं होगा

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...