‘कॉफी विद एसडीएम’ की 50वीं कड़ी पर बड़ा ऐलान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सदर SDO संजय कुमार के साप्ताहिक जनसंवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” ने रविवार को अपनी 50वीं कड़ी पूरी की। इस मौके पर आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में अनुमंडल के थोक वस्त्र व्यवसायियों को बुलाया गया, जहां प्रशासन और व्यापारियों के बीच सार्थक और आत्मीय संवाद हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से एक नई सामाजिक-प्रशासनिक मुहिम “आइये खुशियां बांटें” शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिये सामूहिक प्रयास, समाज और प्रशासन के सहयोग से मानवीय कार्यों को गति देना, वहीं, जाड़े के आगमन को देखते हुये मुहिम के पहले चरण में गरीब एवं असहाय लोगों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।

5,000+ गर्म कपड़ों की पेशकश

गढ़वा वस्त्र विक्रेता संघ और स्थानीय थोक वस्त्र व्यवसायियों ने पहल का स्वागत करते हुये अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की पेशकश की। पहले ही दिन 5,000 से अधिक गर्म वस्त्रों का सहयोग दर्ज हुआ, जो इस मुहिम की प्रारंभिक सफलता का संकेत है। सहयोग देने वाले में बाबा कमलेश, राजघराना, साबिर गारमेंट्स, एनके वस्त्रालय, गोल्डन ड्रेसेज, माही हैंडलूम, शुभम ड्रेसेज, अजंता हैंडलूम, श्याम फैशन, सलीम साड़ी सेंटर, उत्तम कमलापुरी और अन्य जैसे प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल हैं। SDO संजय कुमार ने चर्चा के दौरान कहा, “समाज प्रशासन से कहीं बड़ा और सक्षम है। यदि समाज और प्रशासन एक साथ आगे आयें, तो किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुहिम केवल वस्त्र वितरण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा और जीवन की अन्य चुनौतियों में भी सहयोग का माध्यम बनेगी। कई लोगों ने वार्ड, मोहल्ला और पंचायत स्तर पर स्थानीय वस्त्र संग्रह अभियान चलाने का भी प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में निरंतर सामाजिक योगदान के लिये कमलेश अग्रवाल (बाबा कमलेश प्रतिष्ठान) एवं रवि केसरी (राजघराना) को SDO ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कमलेश अग्रवाल, रवि केसरी, साबिर अंसारी, अविनाश केसरी, वसीम अकरम, यशराज, सूजल कुमार, गोविंद केसरी, अजय कुमार, उत्तम कुमार, इकबाल आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...