Kohramlive : भारत की पहली बुलेट ट्रेन अब लॉन्चिंग के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना का पहला सेक्शन अगले साल सूरत-बिलिमोरा के बीच शुरू होगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरी लाइन मुंबई तक जोड़ी जायेगी।
चरणबद्ध होगा विस्तार
रेल मंत्री के मुताबिक, पहले सूरत-बिलिमोरा, फिर वापी-सूरत, वापी-अहमदाबाद, अहमदाबाद-ठाणे और आखिर में अहमदाबाद-मुंबई सेक्शन चालू किये जायेंगे। रेल मंत्रालय ने इसे भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का अहम पड़ाव बताया है।
हैदराबाद बनेगा हाई-स्पीड हब
वैष्णव ने कहा कि पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु के तीन नये बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किये जायेंगे। उनका दावा है कि इन परियोजनाओं के बाद हैदराबाद देश का बड़ा हाई-स्पीड रेल हब बनकर उभरेगा।
यात्रा का समय होगा आधा
सरकार के अनुसार, बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद पुणे-हैदराबाद की यात्रा 2 घंटे, हैदराबाद-मुंबई 2 घंटे 50 मिनट, हैदराबाद-अमरावती 1 घंटा 10 मिनट, हैदराबाद-चेन्नई 3 घंटे और हैदराबाद-बेंगलुरु 2 घंटे 35 मिनट में पूरी हो सकेगी। इससे उद्योग, निवेश और कारोबार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
झारखंड की भी उम्मीद
झारखंड के हजारों छात्र, कारोबारी और नौकरीपेशा लोग हर साल इन शहरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में बुलेट ट्रेन की शुरुआत राहत की खबर है।
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 जुलाई 2026) : ग्रहों की चाल बदलेगी इनकी किस्मत…
इसे भी पढ़ें : SIR अभियान में लापरवाही, BDO ने पांच शिक्षकों को थमाया नोटिस…
इसे भी पढ़ें : 3 महीने के मासूम के पेट में पल रहा था एम्ब्रियो, हुआ दुर्लभ ऑपरेशन…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के नर्सिंग होम में महिला की मौ’त पर ब’वाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टेलर स्विफ्ट की शादी का ‘कचरा’ भी बना खजाना, कमा लिये लाखों…








