New Delhi : जुलाई का तीसरा सप्ताह ग्रहों की हलचल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस सप्ताह कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मौजूद गुरु के साथ उनकी युति बनेगी और गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं 15 जुलाई को गुरु अस्त होंगे। इसके अलावा इस सप्ताह हंस राजयोग और भद्र राजयोग जैसे शुभ योग भी प्रभावी रहेंगे। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मंगल वृषभ, शुक्र सिंह, बुध मिथुन, राहु कुंभ, शनि मीन और केतु सिंह राशि में रहेंगे। इस सप्ताह बन रहे शुभ योग कई राशियों के लिये प्रगति, सफलता और नये अवसरों का संकेत दे रहे हैं। हालांकि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार व्यक्तिगत परिणाम जन्म कुंडली और ग्रह स्थिति पर भी निर्भर करते हैं।आइये जानते हैं 13 से 19 जुलाई तक किस राशि के लिये कैसा रहेगा समय…
मेष राशि
मेहनत का फल मिलेगा, सफलता के रास्ते खुलेंगे। मेष राशि वालों के लिये सप्ताह उपलब्धियों से भरा रह सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने और करियर में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में नये अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सही निर्णय लेना जरूरी होगा।
वृषभ राशि
सम्मान और आर्थिक लाभ के योग हैं। वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता और लोगों की सराहना मिल सकती है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और पुराने विवाद खत्म होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नये अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
धन और करियर में उन्नति संभव है। मिथुन राशि के लिये यह सप्ताह आर्थिक मामलों में लाभकारी रह सकता है। नौकरी, व्यवसाय और आय से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि रिश्तों में संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।
कर्क राशि
पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कर्क राशि वालों को करियर और सामाजिक जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। नये लोगों से मुलाकात होगी और रिश्ते मजबूत होंगे। गुस्से और नकारात्मक सोच से बचने की सलाह दी गई है।
सिंह राशि
योजनायें सफल होंगी। सिंह राशि वालों के लिये आर्थिक लाभ और नई योजनाओं में सफलता के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
कन्या राशि
नये अवसरों का द्वार खुलेगा। कन्या राशि वालों के लिये सप्ताह बेहद शुभ रह सकता है। नौकरी, व्यवसाय और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। बड़े फैसले सोच-समझकर लें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि
सफलता के साथ जिम्मेदारी बढ़ेगी। तुला राशि वालों को नये अवसर मिल सकते हैं। पुराने परेशानियों से राहत मिलेगी। आर्थिक योजना बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के मध्य में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है।
वृश्चिक राशि
करियर में फायदा, रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। वृश्चिक राशि वालों के लिये नौकरी और करियर में प्रगति के योग हैं। यात्रा लाभकारी हो सकती है। हालांकि पारिवारिक मामलों में धैर्य और संयम रखना जरूरी होगा।
धनु राशि
मान-सम्मान और सफलता का समय है। धनु राशि वालों के लिये यह सप्ताह शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। योजनाओं पर काम करने का सही समय है।
मकर राशि
यात्रा और नये अनुभवों के योग हैं। मकर राशि वालों को काम या पढ़ाई से जुड़ी यात्राओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
कुंभ राशि
प्रमोशन और उपलब्धियों के संकेत हैं। कुंभ राशि वालों के लिये सप्ताह सकारात्मक रहेगा। नौकरी में तरक्की, अप्रेजल और सम्मान मिलने के योग हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
मीन राशि
सफलता और नये संबंधों का समय है। मीन राशि वालों के लिये यह सप्ताह उन्नति लेकर आ सकता है। आय में वृद्धि और नये रिश्तों के योग बनेंगे। नकारात्मक परिस्थितियों से दूरी बनाकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।
नोट: राशिफल धार्मिक/ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित होते हैं, इन्हें निश्चित भविष्यवाणी के रूप में नहीं बल्कि पारंपरिक विश्वास और मनोरंजन के रूप में देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें : SIR अभियान में लापरवाही, BDO ने पांच शिक्षकों को थमाया नोटिस…
इसे भी पढ़ें : 3 महीने के मासूम के पेट में पल रहा था एम्ब्रियो, हुआ दुर्लभ ऑपरेशन…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के नर्सिंग होम में महिला की मौ’त पर ब’वाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टेलर स्विफ्ट की शादी का ‘कचरा’ भी बना खजाना, कमा लिये लाखों…
इसे भी पढ़ें : कार्रवाई सब पर हो, केवल हम पर क्यों? जवनपुर के ग्रामीण हुये एकजुट…








