spot_img

जब पिता बना हैवान, हो गया फिर बहुत भयानक…

Date:

spot_img
spot_img

Dumka : घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि एक पिता अपनी ही 15 साल की बेटी का कातिल बन बैठा। आरोपी हड़ुआ मंडल ने गुस्से में अपनी बेटी पुड़की कुमारी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीती देर शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेटी को बचाने पहुंचे आरोपी के चचेरे भाई 60 साल के सरजू मंडल पर भी हड़ुआ मंडल ने ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सरजू मंडल को इलाज के लिए देवघर ले जाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

इलाके में सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी हड़ुआ मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की पूरी वजह और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात दुमका के सरैयाहाट से सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : बड़ा ऐलान, भारत की पहली बुलेट ट्रेन इस रोज से होगी शुरू… जानें

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 जुलाई 2026) : ग्रहों की चाल बदलेगी इनकी किस्मत…

इसे भी पढ़ें : SIR अभियान में लापरवाही, BDO ने पांच शिक्षकों को थमाया नोटिस…

इसे भी पढ़ें : 3 महीने के मासूम के पेट में पल रहा था एम्ब्रियो, हुआ दुर्लभ ऑपरेशन…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के नर्सिंग होम में महिला की मौ’त पर ब’वाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुमला में एक ही रोज सात लोगों को सांप ने डंसा, फिर…

Gumla : गुमला में रविवार को सर्पदंश के एक साथ...

बड़ा ऐलान, भारत की पहली बुलेट ट्रेन इस रोज से होगी शुरू… जानें

Kohramlive : भारत की पहली बुलेट ट्रेन अब लॉन्चिंग...

साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 जुलाई 2026) : ग्रहों की चाल बदलेगी इनकी किस्मत…

New Delhi : जुलाई का तीसरा सप्ताह ग्रहों की...

SIR अभियान में लापरवाही, BDO ने पांच शिक्षकों को थमाया नोटिस…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)...