Kohramlive : बॉलीवुड की जगमगाती गलियों में एक बार फिर तहलका मच गया है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की ठगी का संगीन इल्जाम लगा है। बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने इन दोनों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने “लोन-कम-इन्वेस्टमेंट” के नाम पर सालों तक उनसे रकम ली, फिर वो पैसा कारोबार में लगाने के बजाय निजी ऐशो-आराम में बहा दिया। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई। अब मामला पहुंच गया है EOW, यानी आर्थिक अपराध शाखा के दरवाजे तक। मंगलवार की दोपहर जब जुहू में शिल्पा शेट्टी के घर पर पुलिस पहुंची, तो आलीशान दरवाजों के पीछे शुरू हुई साढ़े चार घंटे की पूछताछ। अधिकारियों ने उनके सामने दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन, और फंड ट्रांसफर की लंबी सूची रखी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज कुंद्रा ने उस रकम में से करीब 15 करोड़ रुपये शिल्पा की कंपनी के खाते में भेजे थे। शिल्पा ने पुलिस को सारे बैंक रिकॉर्ड सौंप दिये हैं। इससे पहले सितंबर में EOW ने राज कुंद्रा से भी घंटों सवाल किये थे। तब राज ने ये तो माना कि 60 करोड़ की राशि में से कुछ हिस्सा बिपाशा बसु और नेहा धूपिया जैसी एक्ट्रेसेस को फीस के तौर पर दिया गया, मगर जैसे-जैसे सवाल गहराते गये, उनकी चुप्पी भी उतनी ही गहरी होती चली गई। अब EOW की टीम फिर से पूछताछ की तैयारी में है। इधर, दीपक कोठारी का दावा है कि 2015 से 2023 यानी आठ साल में दोनों ने निवेश का वादा कर पैसा लिया, पर कारोबार में लगाने के बजाय उस रकम से आलीशान पार्टियां, विदेश यात्रायें और निजी खर्च पूरे किये।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर बड़ा इल्जाम, बिपासा और धूपिया का भी नाम उछला
Date:








