spot_img
spot_img

भारत और पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन, ठोका तगड़ा जुर्माना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत ने एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में 28 अगस्‍त को पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। फैन्स को यहां एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था, लेकिन दोनों ही टीमों पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। ऐसा स्लो ओवर रेट के लिए किया गया है, टीमों। दोनों टीमों पर 40 फीसदी जुर्माना लगा है।

दोनों टीमों ने ओवर पूरे करने में लिया ज्‍यादा समय

दोनों ही टीमों ने अपनी फील्डिंग के वक्त ओवर पूरे करने में तय वक्त से ज्यादा समय लिया। यह जुर्माना खिलाड़ियों की मैच फीस के हिसाब से लगता है, यानी भारतीय टीम को इसमें ज्यादा घाटा हुआ है, क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मुकाबले भारतीय खिलाड़ियों की मैच फीस काफी ज्यादा है। आईसीसी के बयान में क्या? मैच रेफरी जेफ क्रोए के मुताबिक, रोहित शर्मा और बाबर आजम दोनों ही कप्तान तय समय से करीब दो ओवर पीछे चल रहे थे।

ठोका तगड़ा जुर्माना

आईसीसी ने अपने बयान में बताया है कि खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए धीमी ओवर गति से संबंधित आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में एक ओवर कम करने पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। आईसीसी का कहना है कि दोनों कप्तानों ने अपनी गलती स्वीकार की और उन्हें जुर्माना मंजूर है इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर मसूदुर रहमान और रुचिरा पिल्लियागुरुगे, तीसरे अंपायर रवींद्र विमलासिरी और चौथे अंपायर गाजी सोहेल ने दोनों टीम पर यह आरोप लगाए थे।

इसे भी पढ़ें : “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” नारा चीखने वाली मां का कहर देख रिनपास पहुंच गया बेटा… देखें

इसे भी पढ़ें : सरकार की रहमत बरसी, हड़िया दारू बेचने वाली अनिमा की बदल गई किस्मत

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...