Sahibganj : साहिबगंज में राशन कार्ड को लेकर बड़ी कारवाई की जा रही है। जिले में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत फर्जी तरीके से राशन उठा रहे लाभुकों की जांच शुरू कर दी गयी है। इसके तहत 8729 ऐसे राशन कार्डधारी मिले है जिनका राशन कार्ड 2 राज्यों में एक्टिव है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने साहिबगंज जिला प्रशासन को दी है। इसका मतलब यह लोग झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी राशन ले रहे है।
केंद्र की ओर से भेजी गई लिस्ट के अनुसार
मंडरो में 631, पतना में 187, राजमहल में 1242, साहिबगंज में 2034, तालझारी में 429, उधवा में 1281, बरहेट में 198, बरहरवा में 972, बोरियो में 327, साहिबगंज नगर में 1093, और राजमहल नगर में 335 लोगों के नाम हैं। इस तरह से साहिबगंज में फर्जी तरीके से राशन उठा रहे कुल 8729 लोग शामिल है।
केंद्र की मांगी रिपोर्ट
साहिबगंज जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमर प्रसाद ने मामले में कहा कि भी एमओ को निर्देश दिया गया है कि ऑन द स्पॉट डोर टू डोर जाकर जांच करें। जिला में जो लाभुक मिलते हैं तो ठीक है और जो नहीं मिलें उनका राशन कार्ड कैंसिल कर दे। यहां याद दिला दे कि 2019 के बाद जब से आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई है, तभी से इस तरह के फर्जी राशन कार्डधारी सामने आने लगे है। केंद्र ने जांच रिपोर्ट मांगी है।
इसे भी पढ़ें : Cylinder Blast : रांची में फटा सिलिंडर, मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें : चाय दुकान का ड्रॉवर खुला तो दंग रह गई पुलिस… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : विनय चौबे से IPRD सचिव का अतिरिक्त प्रभार वापस
इसे भी पढ़ें : बिल्डर पति को मार 5 दिन घर में रखा, कैसे खुला राज… देखें
इसे भी पढ़ें : शादी के बाद OYO फाउंडर रितेश के घर पसरा मातम…
इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : वंदना दादेल बनीं झारखंड की नयी गृह सचिव, दो और को अतिरिक्त प्रभार… देखें
इसे भी पढ़ें : रेड लाइट एरिया में दिन दहाड़े फा*यरिंग…
इसे भी पढ़ें : विशेष आमंत्रण पर CM हेमंत सोरेन पहुंचे मेघालय…
इसे भी पढ़ें : रांची में राजद नेता के बेटे की नृ*शंस ह*त्या, सड़क पर उतरे लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 5 बच्चों के बाप ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की योगी के नाम, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ब्लास्ट में नौ पुलिसकर्मियों की मौ*त…
इसे भी पढ़ें : पूछताछ के लिए लाये गये शख्स ने थाना में क्या कर डाला… देखें














