spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिल्डर पति को मार 5 दिन घर में रखा, कैसे खुला राज… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Jamshedpur (Vinod Kesri / Bhavna Thakur) : अचानक रियल एस्टेट बिजनेसमैन अमरनाथ सिंह गायब हो जाते हैं। पूछने पर उनकी बीवी मीरा सिंह कहती है मेरे पति बाहर गए हुए हैं। पड़ोसियों से वह खाने-पीने का सामान मंगाती है। लेकिन सामान गेट से नहीं रस्सी से ऊपर खींचती है। दरवाजा खोलने पर मीरा कहती है… पति दरवाजा लॉक करके गए हैं। पड़ोसियों को उसकी बात खटकने लगती है। शक तो तब गहरा होता है जब मीरा के घर से बदबू आने लगती है। पड़ोसी मीरा से पूछते हैं कि यह बदबू कैसी। लेकिन मीरा किसी की एक नहीं चलने देती। वह सभी को फटकार के भगा देती है।

पड़ोसी ने बेटे को पुणे फोन कर बताया…

दिन ब दिन आसपास के लोगों का बदबू से सांस लेना मुश्किल होता जा रहा था। तब तंग आकर पड़ोसी पुणे में रह रहे अमरनाथ के बेटे को फोन कर सारी बात बताते हैं। बेटे को अपने पापा की चिंता होती है। वह तुरंत थाने में फोन कर सारा हाल पुलिस को बताता है। मिली सूचना पर बीती देर रात पुलिस मीरा का दरवाजा खटखटाती है। पर मीरा दरवाजा खोलने को तैयार नहीं। शातिर मीरा नहीं चाहती थी कि पुलिस घर के अंदर घुसे। वह घर के चारों तरफ बिजली की तार फैला देती है। जिससे आने वाले को करंट का जोरदार झटका लगे।

मीरा की हरकतों से बढ़ रहा था शक

मीरा की इन हरकतों से शक बढ़ता जा रहा था कि आखिर वह ऐसा कर क्यूं रही है। पुलिस भी पीछे नहीं हटती। घर से बिजली का कनेक्शन ही काट दिया जाता है। जिसके बाद घर का ताला तोड़ पुलिस जबरन घर में घुसती है। इसके बाद घर के अंदर जो देखा पुलिस हक्का-बक्का रह गई। घर में सड़ी हुई बदबू आ रही थी। घर में पति अमरनाथ सिंह की अधजली डेड बॉडी मिलती है। पुलिस मीरा से इस बारे में पूछती हैं। पहले तो मीरा चुप्पी साधे रहती है, लेकिन जब उसने मुंह खोला तो गजब हो गया। मीरा पांच दिन पहले ही अपने पति को मार चुकी थी। वह उसकी डेड बॉडी को भी जलाना चाहती थी। लेकिन डेड बॉडी आधी ही जली। पांच दिनों से वह अपने पति की डेड बॉडी से साथ उसी घर में रह रही थी। उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। रूह कंपा देने वाला यह मामला जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने मीरा को हिरासत में ले लिया है। मीरा को एक बेटा और एक बेटी है।

इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : वंदना दादेल बनीं झारखंड की नयी गृह सचिव, दो और को अतिरिक्त प्रभार… देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: