spot_img

Big Achievement : आकाश अंबानी ‘Time100 Next’ लिस्ट में शामिल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दुनिया के उभरते सितारों की इस लिस्ट में अकेले भारतीय हैं आकाश अंबानी

Kohramlive Desk : टाइम मैगजीन ने जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को Time 100 Next लिस्ट में जगह दी है। उन्हें लीडर्स कैटेगरी में चुना गया है। आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि “वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने Google और Facebook के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।“

इसी साल जून में मिली थी जियो की कमान

आकाश अंबानी टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट में शुमार होने वाले अकेले भारतीय हैं। दुनिया के उभरते सितारे आकाश अंबानी के बारे टाइम मैगजीन की राय है कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही आकाश अंबानी को जियो के बोर्ड में जगह मिल गई थी। इसी वर्ष जून में उन्हें भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो की कमान सौंप दी गई। 42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली रिलायंस जियो को संभालने की जिम्मेदारी अब चेयरमैन आकाश अंबानी के कंधों पर है।

700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा

बताते चलें कि रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। कंपनी की योजना दीपावली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मैट्रों में 5जी लॉन्च करने की है। अकेली जियो ही है जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है और यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी True 5G चल सकता है। अमेरिका और यूरोप में 5जी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड को प्रीमियम बैंड माना जाता है। इस लिहाज से 5जी के मामले में जियो को बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल है।

भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करने की कोशिश

टाइम मैगजीन हर साल Time 100 Next की लिस्ट प्रकाशित करता है। इस लिस्ट में देश दुनिया के अलावा उद्योग जगत के 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती है। 2022 की Time 100 लिस्ट में संगीतकारों के साथ-साथ पेशेवर चिकित्सक, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स और टॉप सीईओ को भी शामिल किया गया है। इन हस्तियों ने न केवल दुनिया को नया आकार दिया है, बल्कि भविष्य को नए सिरे से परिभाषित करने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @29.09.2022 : जानिए किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल

इसे भी पढ़ें : पशुधन विकास योजना को लेकर सीएम हेमंत का बड़ा फैसला, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : ST-SC और OBC के 410 आवेदनों को मिलेंगे 16.78 लाख… देखें

इसे भी पढ़ें : ‘सदर अस्पताल को कोठा बना दिया’

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : एक साथ 59 लोगों की अटकी सांसे, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : हिट एंड रन केस में रांची डीसी का सख्त निर्देश… देखें

इसे भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह T20 World Cup से बाहर

इसे भी पढ़ें : KTM ने इंडिया में लांच की दो नयी बाइक, जानिए फीचर्स और प्राइस

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 16 का घर कैसा होगा, देखें इसकी पहली झलक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से सस्ता…. जानें

New Delhi : पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान...

अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

New Delhi : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के...

रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : आदमी की रसोई पर महंगाई का दबाव...

अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…

Kohramlive : शाम ढलते ही बाजार की रौनक बढ़ती...