Ranchi : राजधानी रांची में आज एक बड़ा हादसा टल गया। ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई। जिससे समय रहते बड़ी घटना होने से बच गई। हुआ यूं कि डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थल रोड स्थित फतीउर रहमान की ब्रेड शॉप है। भोरे-भोर करीबन पौने 4 बजे एक शख्स कपड़ों का ढेर दुकान के शटर से सटा कर रख देता है। थोड़ी देर इधर-उधर देखता है। इसके बाद उन कपड़ों में वह आग लगा देता है। आग धधक उठती है। आग दुकान में पकड़ने ही वाली होती है कि ऐन वक्त पर वहां गश्ती के दौरान घूम रही पीसीआर 03 पहुंच जाती है। PCR ने फौरन गाड़ी में रखे पानी से आग बुझाई। ब्रेड दुकान के पास और भी कई दुकानें और घर थे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। शॉप में लिखे नंबर से फोन कर शॉप के मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। जिसके आधार पर उक्त शख्स की पहचान की गई। आग लगाने वाला व्यक्ति मंदबुद्धि बताया जा रहा है जो भुईयांटोली का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर लोगो ने आशंका जताई कि कहीं इस मंदबुद्धि का उपयोग किसी साजिश के तहत घटना को अंजाम देने के लिए तो नही किया गया। दुकान के मालिक ने प्रशासन से जांच का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें : सिमडेगा में मजिस्ट्रेट पर का*तिलाना हमला, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : होली के दिन झगड़ा, फायरिंग में एक की गई जान
इसे भी पढ़ें : St. Xavier’s कालेज की स्टूडेंट तालाब में डूबी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : बाइक सवार तीन युवकों में से दो की गई जान, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : St. Xavier’s कालेज की स्टूडेंट तालाब में डूबी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस स्टेशन पर धधक उठी ट्रेन की बोगी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : KOHRAMLIVE EXCLUSIVE : – 5 डिग्री में सरहद पर जांबाज फौजी की शानदार होली, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : होली का बेहतरीन गाना भिंगो गया तन-बदन, घर-घर छा गई रीमा वर्मा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में बस के अंदर डे*ड बॉडी मिलने से हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद डर गया डॉन का बेटा… देखें














