Kohramlive : ठनका की चपेट में आने से एक साथ 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 स्कूली छात्र और 3 युवक शामिल हैं। वहीं एक के जख्मी होने की खबर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बड़ा हादसा छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव के जोरातराई से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूली छात्र घर लौट रहे थे। भारी बारिश की वजह से एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये। उसी वक्त उनपर ठनका गिर गया। जिला प्रशासन की तरफ से मृतकों के घरवालों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों







