New Delhi : IPL मिनी-ऑक्शन में CSK ने राजस्थान के होनहार खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको चौंका दिया। लेकिन कार्तिक ने साफ कर दिया कि “मेरी पहली प्राथमिकता पापा का ₹26 लाख का कर्ज चुकाना है।” टीवी प्रेजेंटर जतिन सप्रू से बातचीत में कार्तिक बोले कि यह रकम सिर्फ मेरी पेशेवर उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे परिवार के लिए राहत है। मेरी पहली IPL सैलरी जिंदगी बदलने वाली है। जब बोली लग रही थी, तब कार्तिक के मन में डर था कि कहीं अनसोल्ड न रह जाऊं, लेकिन बोली चलती गई और इतिहास बन गया। 14.20 करोड़ पर हथौड़ा गिरते ही कार्तिक IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हो गये। उन्होंने खुद माना कि “सब नाच रहे थे और मैं रो रहा था। खुशी खुद पर काबू नहीं पा रही थी।” निडर बल्लेबाजी, लंबे छक्के और मैच पलटने की काबिलियत रखने वाले कार्तिक 12 टी20 मैच में 164 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बना चुके हैं। इसमें 28 गगनचुंबी छक्के भी शामिल हैं। विकेटकीपिंग, शांत स्वभाव, फिनिशर की भूमिका, यही खूबियां हैं, जिनके चलते 19 साल के कार्तिक को महेंद्र सिंह धोनी का संभावित उत्तराधिकारी कहा जा रहा है।
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





