दिल्ली : बीड़ी नहीं देने पर एक शख्स ने एक महिला दुकानदार की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दौरा कर आरोपी को पकड़ा। जमकर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से हत्या के आरोपी को छुड़ाया। इस दौरान पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। घटना दिल्ली के द्वारिका के डाबरी इलाके की है। मृतक महिला की पहचान 30 साल के विभा के रूप में हुई है। महिला अपने पति के साथ एक छोटी सी दुकान चला कर अपना जीवन यापन करती थी।
बीड़ी नहीं देने पर रेत दिया महिला दुकानदार का गला, हुई मौत: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात pic.twitter.com/QWTmkHMCp0
— Anubhav Veer Shakya (@AnubhavVeer) October 5, 2021
रविवार की रात करीब 10:30 बजे दीपक नाम का शख्स महिला की दुकान पर पहुंचा, वह नशे में धुत था। विभा से उसने बीड़ी मांगी। विभा ने देने से मना कर दिया। नाराज दीपक विभा से बहस करने लगा। इसी दौरान उसने अपने झोले से एक चाकू निकाला और महिला का गला रेत दिया। महिला वहीं सड़क पर गिर गई और आरोपी चाकू अपने झोले में रख कर भाग निकला। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा और तुरंत आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read More : PLFI ने जारी किया पर्चा, लिखा- कल 12 बजे तक…
Read More : कातिलाना हमले में घायल फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ का निधन
Read More : अचानक CRPF जवानों को होने लगी उल्टी और पेट दर्द, कैम्प में मचा हड़कंप
Read More : #Sex Racket : शादी कर लड़कियों को बना देता था कॉलगर्ल, कारनामे सुन पुलिस दंग










