Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में G 20 समिट में कई देशों के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक शिरकत करेंगे। करीब 30 देशों के प्रमुख प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर ब्रिटेन, कनाडा, चीन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी शिरकत कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के बेहद ही कड़े इंतजाम किए गये हैं। चारों तरफ ड्रोन तैनात है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। खबर है कि वे ITC मौर्य में रुकेंगे। होटल में करीब 400 कमरे बुक कराये गये हैं। बाइडन यहां पर प्रेसिडेंशियल सूट में रुकने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। वहीं शिखर सम्मेलन में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा को लेकर बेहद खास इंतेजाम किये गये हैं। G 20 समिट को लेकर खास कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से पूरे रूट पर नजर रखी जायेगी। बुलेटप्रूफ लग्जरी गाड़ियां, एक से बढ़कर एक हथियार और सुरक्षा को लेकर जुड़े तमाम सामान पहले ही लाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति दिल्ली में अपनी मशहूर गाड़ी द बीस्ट से चलेंगे।
वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पहली बार अपनी आधिकारिक भारत यात्रा पर आने वाले हैं। ब्रिटिश PM सुनक शांगरी ला होटल में रुकेंगे। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग दिल्ली के ताज होटल में ठहरेंगे। 2008 के बाद से यह पहली बार है जब कोई चीनी राष्ट्रपति G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो रहे हैं। ताज होटल के आसपास और पूरे रूट पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नई दिल्ली के द ललित होटल में ठहरेंगे। यहां कड़ा पहरा होगा। वहीं, G 20 समिट में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ भी अपनी 3 दिनों की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे इंपीरियल होटल में ठहरेंगे।
इसे भी पढ़ें : दुमका में ट्रैक्टर का बिगड़ा बैलेंस, क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दारू माफियाओं में खलबली… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ कुजू में क्या हो गया… जानें












